Masala Pyaz Salad Recipe: हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में शामिल करें मसाला प्याज सलाद, जानें इंस्टेंट रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसको ज्यादातर लोग घरों में मसाले या सलाद के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसको किसी भी डिश का मसाला या ग्रेवी बनाने के लिए उपयोग किया जाता है। ये खाने में स्वाद बढ़ाने का भी काम करती है। लेकिन क्या कभी आपने मसाला प्याज सलाद बनाकर खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मसाला प्याज सलाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत चटपटी और मजेदार लगती है। इसको आप स्नैक या खाने के साथ केवल 10 मिनट में बनाकर तैयार कर सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मसाला प्याज सलाद बनाने की रेसिपी-
मसाला प्याज सलाद बनाने की सामग्री-
-3-4 प्याज
-1 टी स्पून जीरा
-डेढ़ टी स्पून काली मिर्च पाउडर
-2 टेबलस्पून धनिया पत्ती
-1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
-1/2 टी स्पून चाट मसाला
-2 टी स्पून पुदीना पत्तियां
-1 नींबू
-स्वादानुसार नमक
मसाला प्याज सलाद बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को छीलकर लच्छेदार स्लाइस में काट लें।
फिर आप इन कटे हुए प्याज के लच्छों को एक बर्तन में रख दें।
इसके बाद आप हरी धनिया और पुदीना पत्तियों को भी धोकर बारीक टुकडेों में काट लें।
फिर आप एक मिक्सिंग बाउल में बारीक कटे प्याज डालें।
इसके बाद आप इसमें लाल मिर्च पाउडर और काली मिर्च पाउडर डालकर मिलाएं।
फिर आप इसमें भुना हुआ जीरा डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद बाद आप इसमें बारीक कटा हरा धनिया और पुदीना पत्ती डालकर मिला लें।
फिर आप इसमें नींबू रस और ऊपर से मसाला चाट डालकर सर्व करें।
अब आपकी चटपटी मसाला प्याज सलाद बनकर तैयार हो चुकी है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: