How To Get Wrinkle Free Skin: स्किन केयर में ऐसे अपनाएं टमाटर फेस पैक, बढ़ती उम्र के लक्षणों पर लग जाएगी लगाम
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: हर कोई यंग और जवां त्वचा पाने की चाह रखता है। इसलिए इस चाहत को पूरा करने के लिए लोग कई तरह के महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स, ट्रीटमेंट्स या पार्लर में जाकर सर्विस लेते हैं। लेकिन ये सारे प्रोडक्ट्स मंहगे होने के साथ-साथ केमिकल से भी भरपूर होते हैं। जिनसे आपकी स्किन को हार्म हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर फेस पैक बनाने और लगाने की विधि लेकर आए हैं। टमाटर में कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं जिससे आपकी स्किन पर एजिंग के लक्षणों को धीमा करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इससे आपको पिंपल फ्री स्किन पाने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा टमाटर एक नेचुरल क्लींजर की तरह भी काम करता है। इसलिए इस फेस पैक की मदद से आपको साफ, यंग और कोमल त्वचा पाने में मदद मिलती है, तो चलिए जानते हैं टमाटर फेस पैक बनाने की विधि-
अभी पढ़ें – सनडे को करें एंजॉय स्पाइसी और लजीज चिकन मलाई कबाब के साथ, जानें रेसिपी
टमाटर फेस पैक बनाने की सामग्री-
-1 पीस टमाटर
-1 चम्मच बेसन
-कुछ बूंदें शहद
टमाटर फेस पैक बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले टमाटर को धोकर बीच में से काट लें।
फिर आप इसको बेसन में डुबोकर ऊपर से थोड़ा सा शहद डाल दें।
इसके बाद आप इसको अपने फेस पर हल्का सा लगाकर स्क्रब करें।
फिर आप इसको लगभग 10 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
इसके बाद आप अपने फेस को साधारण पानी से धोकर साफ कर लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस पैक को हफ्ते में करीब 3 बार इस्तेमाल करें।
टमाटर फेस पैक लगाने के फायदे – Tomato Facepack Benefits
इससे आपकी स्किन एक्सफोलिएट होती है।
इससे स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाने में मदद मिलती है।
इससे सन डैमेज को रिपेयर और टैनिंग दूर करने में मदद मिलती है।
इससे पिंपल्स और एक्ने की समस्या से छुटकारा मिलता है।
ये एक नेचुरल क्लींजर की तरह काम करता है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: