हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

खुद को देख डरने लगा खिलाड़ी तो बदला चेहरा, 10 साल, 58 सर्जरी के बाद भी देखने लायक नहीं

Weird News : सुसाइड करने की कोशिश करने बाद लड़के की जान बच गई लेकिन इसके बाद दस साल में 58 सर्जरी करवाई गई लेकिन चेहरा देखने लायक नहीं हुआ। देखें अब कैसे उसके चेहरे में सुधार हुआ है।

विज्ञापन

Weird News : 30 साल का एक शख्स अपने चेहरे के कारण बहुत परेशान था। 10 साल में 58 बार सर्जरी करवाई लेकिन कुछ भी ठीक नहीं हुआ। हालांकि एक समय ऐसा था कि य शख्स स्पोर्टस में काफी एक्टिव था लेकिन अचानक एक काली रात आई और उसका चेहरा बुरी तरह बिगड़ गया। अब इस शख्स का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया गया है और ये अब आम इंसानों की तरह जिंदगी जी रहा है। जानें क्या है इसके पीछे की वजह।

अमेरिका के मिशिगन के रहने वाले एक 30 साल का एक शख्स उन लोगों में शामिल हुआ जिसने सफलतापूर्वक अपना फेस ट्रांसप्लांट करवाया है। डेरेक फाफ नाम का शख्स अपने चेहरे की वजह से खुद को मारने की कोशिश की लेकिन वह बच गया और उसके बाद उसके जीवन को बदल देने वाली सर्जरी हुई। अब उसे नई जिंदगी और नया चेहरा मिला है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस साल की शुरुआत में ही कम से कम 80 डॉक्टरों की मदद से फाफ की सर्जरी हुई और 50 घंटे से अधिक समय तक चलने वाली जटिल प्रक्रिया से गुजरा। डॉक्टर ने कहा कि इस ऑपरेशन से पहले फाफ ने 10 सालों में 58 सर्जरी करवाई थी, लेकिन वे ठोस भोजन खाने या दोस्तों और परिवार के साथ सामान्य रूप से बात करने में असमर्थ थे। इतना ही नहीं, शख्स की नाक भी नहीं थी ऐसे में जरूरत पड़ने पर वह चश्मा भी नहीं पहन पाता था।


एक वीडियो सामने आया है, जिसमें फाफ ने बताया कि मेरी आखिरी सर्जरी के बाद डॉक्टर ने मेरे माता-पिता से कहा कि वह हमें फेस ट्रांसप्लांट करवाने के लिए किसी जगह रेफर करने के अलावा और कुछ नहीं कर सकते। इस सर्जरी ने मेरी जिंदगी बदल दी है। मैं पहले से कहीं ज्यादा आत्मविश्वास महसूस कर रहा हूं। फाफ के चेहरे का लगभग 85 प्रतिशत हिस्सा ट्रांसप्लांट किया गया है। ऊपरी और निचली पलकें, ऊपरी और निचले जबड़े, दांत, नाक, गाल और गर्दन की त्वचा को भी बदला गया है।

यह भी पढ़ें : Puneet Superstar की पिटाई का वीडियो वायरल, रोते हुए माफी मांगता दिखा यूट्यूबर

क्या हुआ था उस रात?

फाफ एक अच्छा छात्र था और राज्य चैम्पियनशिप फुटबॉल टीम का कप्तान होने के साथ ही साथ स्टार रनिंग बैक थे। साल 5 मार्च 2014 की रात को 19 साल के फाफ ने कॉलेज स्प्रिंग ब्रेक के दौरान घर में ही अपनी जान लेने का फैसला कर लिया। उन्होंने बताया कि मुझे कुछ भी याद नहीं है कि मुझे बंदूक कब मिली, कब मुझे गोली लगी और फिर उसके बाद क्या हुआ। अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने साफ़ कहा कि इसके बचने की संभावना नहीं है लेकिन चमत्कारिक रूप से फाफ बच गया लेकिन चेहरा बुरी तरह खराब हो गया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें