Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से सामाजिक शिष्टाचार बनाए रखने और ऐसा कोई भी पहनावा नहीं पहनने का आग्रह किया जो अन्य साथी यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचा सके। डीएमआरसी का यह बयान बिकनी पहने एक महिला के वीडियो और तस्वीरों के बाद आया है। दिल्ली मेट्रो में ‘उर्फी जावेद जैसे कपड़े’ पहनने को लेकर लड़की का इंटरनेट पर वीडियो वायरल है।
दिल्ली मेट्रो ने बयान में कहा, ‘DMRC अपने यात्रियों से सभी सामाजिक शिष्टाचार और प्रोटोकॉल का पालन करने की अपेक्षा करता है जो समाज में स्वीकार्य हैं। यात्रियों को किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं होना चाहिए या ऐसा कोई पोशाक नहीं पहनना चाहिए जो अन्य साथी यात्रियों की संवेदनाओं को ठेस पहुंचा सके।’
और पढ़िए – Viral Video: मेट्रो में लड़की ने की ऐसी हरकत कि डर के मारे खाली हुआ कोच, लोग बोले- ‘मंजुलिका’, Watch
DMRC ने आगे कहा, ‘दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के संचालन और रखरखाव अधिनियम ने ‘धारा 59 के तहत दंडनीय अपराध के रूप में अभद्रता’ को सूचीबद्ध किया है।’ आगे कहा गया, ‘हम अपने सभी यात्रियों से अपील करते हैं कि वे मेट्रो जैसी सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में यात्रा करते समय मर्यादा बनाए रखें। हालांकि, यात्रा के दौरान कपड़ों का चुनाव जैसे मुद्दे एक व्यक्तिगत मुद्दा है और यात्रियों से उम्मीद की जाती है कि वे अपने आचरण को एक जिम्मेदार तरीके से स्व-विनियमित करें।’
और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
10 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
12 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines