Viral Video: मेट्रो में लड़की ने की ऐसी हरकत कि डर के मारे खाली हुआ कोच, लोग बोले- 'मंजुलिका', Watch

Noida Viral Video

Viral Video: दिल्ली-एनसीआर मेट्रो (Delhi Metro) के अंदर का एक वीडियो (Viral Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक लड़की फिल्म भूल-भुलैया की मंजुलिका बनकर पहुंच गई। अजीब हरकतों को देखकर लोग भी सहम गए। वहां मौजूद किसी शख्स ने उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर फेमस होने के लिए लोग अब हर तरह का हथकंडा अपनाने लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रमुखी की तरह बनाया गेटअप

जानकारी के मुताबिक वीडियो नोएडा के सेक्टर-148 का बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की मेट्रो में अजीब हरकतें कर रही है। वह फिल्म भूल-भलैया की मंजुलिका (चंद्रमुखी) के गेटअप में है। उसी की तरह उसने कपड़े पहने हैं। अजीब लहजे में लोगों के साथ पेश आ रही है।

विज्ञापन

लड़की को देखकर सीट से भागा लड़का

तभी एक सीट पर हेडफोन लगाकर बैठे युवक से कुछ कहती है। पहले युवक ने उसे नहीं देखा, लेकिन जैसे ही युवक उसे देखता है तो डर जाता है। वहां से भाग खड़ा होता है। मेट्रो के कोच में मौजूद अन्य लोग उसका वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

फेमस होने के लिए कुछ भी कर रहे युवा

सामने आया है कि कुछ लोगों ने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ नोएडा प्राधिकरण और मेट्रो के अधिकारियों को भी टैग किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक प्राधिकरण मामले की जांच में जुट गया है। बता दें कि कुछ दिनों से युवाओं का सोशल मीडिया पर फेमस होने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। युवा किसी भी हरकत से नहीं चूकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ