Watch Video: जब हैंडपंप से निकलने लगी शराब तो पियक्कड़ों की हुई मौज, पुलिस ने बताई सच्चाई

viral video police took out raw liquor from hand pump: यूपी के झांसी से एक वायरल वीडियो सामने आया है। यहां पर जमीन के अंदर से पुलिस ने हैंडपंप से शराब निकाली है। दरअसल, शराब माफियाओं ने जमीन के अंदर कंटेनर में शराब भरकर गाड़ रखा था।

Video: पुलिस ने हैंडपंप से निकाली कच्ची शराब, माफियाओं ने जमीन के अंदर गाड़ रख था कंटेनर

Viral video police took out raw liquor from handpump: सोशल मीडिया पर अजब-गजब के वीडियो देखने को मिलते हैं। यहां पर इस तरह के वीडियो का भंडार है। अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन के अंदर से कच्ची शराब निकल रही है। इस वीडियो को कथित तौर पर उत्तर प्रदेश के झांसी का बताया जा रहा है। जहां पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि जमीन के अंदर कच्ची शराब का बड़ा कंटेनर दबा रखा था, जिसमें भारी मात्रा में कच्ची शराब का भंडारण किया हुआ है। पुलिस ने इस कंटेनर को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है।

हैंडपंप से कच्ची शराब निकली 

दरअसल, एक्स पर पीयूष राय नाम के हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि हैंडपंप से शराब निकल रही है। जब इस मामले की जानकारी आबकारी विभाग को मिली तो मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई। वीडियो को पोस्ट कर शख्स ने लिखा कि मेरे देश की धरती कच्ची शराब उगले! उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शराब तस्कर कच्ची शराब को कंटेनर में डाल कर जमीन में गाड़ देते है। आवश्यकता अनुसार हैंडपंप से निकाल लिया जाता है।

बता दें कि यह मामला मऊरानीगंज थाना इलाके के बसरिया डेरे का है। यहां पर कथित तौर पर कच्ची शराब बनाई और बेची जा रही है। पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां छापेमारी की। साथ ही पुलिस विभाग के आला अफसर भी मौके का जायजा लेने के लिए पहुंचे और हैंडपंप चलाकर भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस मामले की खुलासा हुआ तो पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया। साथ ही शराब बेचने वाले को गिरफ्तार भी कर लिया है।

यूजर्स ने वीडियो देख दिए रिएक्शन

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक शख्स ने हैंडपंप से कच्ची शराब निकलते देख लिखा कि पैसा लेकर सब मैटर सुलझ जाता है पुलिस वाले कभी सही नहीं होते है। वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि शराब माफिया ऐसा ही करते हैं। तीसरे यूजर ने लिखा कि आधुनिक हैंडपंप।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ