एमपी में चूहे ने गटकी 60 बोतल शराब, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhindwara Police Arrested Rat: जब जब्त की गई शराब कोर्ट में पेश करने का समय आया तो पुलिस को पता चला कि कम से कम 60 बोतलें खाली हो चुकी थीं। पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि इन शराब की बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया!

Chhindwara Police Arrested Rat, Alcohol, Rat, Chhindwara Police, Rat Drinking Alcohol, Chhindwara News, Madhya Pradesh News, Hindi News, Police

Chhindwara Police Arrested Rat: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा कोतवाली थाने से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, यहां एक चूहे को एक पुलिस स्टेशन में शराब की बोतलें खाली करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शराबी चूहे को अब अदालत के सामने भी पेश किया जाएगा! दरअसल, पुलिस ने प्लास्टिक की बोतलों में पैक अवैध शराब जब्त की थी और बोतलों को स्टोर रूम में रख दिया था।

विज्ञापन

Rat

विज्ञापन

चूहे पकड़ने वाले पिंजरे लगाए

हालांकि, जब जब्त की गई शराब कोर्ट में पेश करने का समय आया तो पुलिस को पता चला कि कम से कम 60 बोतलें खाली हो चुकी थीं। पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि इन शराब की बोतलों को चूहों ने खाली कर दिया! पुलिस का कहना है कि थाने की इमारत बहुत पुरानी है और यहां चूहे अक्सर घूमते देखे जाते हैं, यहां तक कि कुतरकर रिकॉर्ड भी नष्ट कर देते हैं। इसके बाद परेशान पुलिस ने मालखाने में चूहे पकड़ने वाले पिंजरे लगाए, कुछ चूहों को पकड़ा भी गया है। अब यह मामला चर्चा में है।

विज्ञापन

सबूत के तौर पर होगी पेशी

पुलिस द्वारा आरोपी चूहों में से एक को अब सबूत के तौर पर अदालत के सामने पेश किया जाएगा। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि इस शराब पार्टी में कितने चूहे शामिल थे! वहीं, जिस मामले में शराब की बोतलें जब्त की गईं, वह मामला अभी भी अदालत में लंबित है। पुलिस अब अदालत को परिस्थिति समझाने का तरीका ढूंढने की कोशिश कर रही है, क्योंकि पकड़ी गई शराब अब अदालत में पेश की जानी है।

पहले भी आ चुके हैं मामले

दरअसल, यह पहली बार नहीं है, जब चूहों पर पुलिस स्टेशन में शराब पीने का आरोप लगा है। पहले भी पुलिस ने शाजापुर जिला अदालत में एक ऐसी ही घटना सुनाई, तो न्यायाधीश और अदालत का पूरा स्टाफ हंस पड़ा था। वहीं, इस मामले में उत्तर प्रदेश भी मध्‍य प्रदेश से पीछे नहीं है। वर्ष 2018 में बरेली के छावनी पुलिस स्टेशन के गोदाम में रखी 1,000 लीटर से अधिक जब्त शराब गायब हो गई थी, जिसे पीने का आरोप स्थानीय पुलिसकर्मियों ने चूहों पर लगाया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ