Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश का एक किसान उस वक्त हैरान रह गया, जब उसे पता चला कि उसने खाते में इतने पैसे आ गए हैं, जिनकी गिनती करना भी मुश्किल हो गया है। वहीं एक आम आदमी के अकाउंट में आई अप्रत्याशित रकम को देखकर बैंक कर्मियों को भी यकीन नहीं हुआ लेकिन कुछ ही देर में इसकी सच्चाई भी सामने आ गई।
किसान के खाते में 9,900 करोड़ रुपये!
मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है। भदोही के एक किसान के खाते में अचानक 9,900 करोड़ रुपये आ गए। इतनी बड़ी रकम देखकर किसान को यकीन ही नहीं हुआ, वह हैरान-परेशान होकर बैंक पहुंच गया और बैंककर्मियों को इसकी जानकारी दी।
बैंक कर्मियों ने जब किसान के खाते की जांच की तो पता चला कि उसके अकाउंट में 99,99,94,95,999.99 रुपये (99 अरब 99 करोड़ 94 लाख 95 हजार और 999 रुपये) हैं। यह देखकर बैंककर्मी भी हैरान रह गए। उन्होंने इसकी जांच शुरू की तो पूरी कहानी सामने आई।
यह भी पढ़ें : ‘गंद फैला पड़ा है मेट्रो में, सब बस देखते रहते हैं’, लड़की पर भड़कीं आंटी
जांच में पता चला कि भानु प्रकाश नाम के किसान का खाता किसान क्रेडिट कार्ड ऋण (KCC) खाता है, जो NPA बन गया था। सॉफ्टवेयर की एक छोटी सी गलती की वजह से इस अकाउंट में इतनी रकम दिखाई दे रही थी। इसमें सुधार किया जा रहा है, जल्दी इसे ठीक कर लिया जाएगा।
बैंक के ब्रांच मैनेजर ने कहा कि सॉफ्टवेयर में हुई गड़बड़ी के कारण खाते में गलत रकम दिख रही थी। भानु प्रकाश को बताया गया कि यह एक सॉफ्टवेयर बग के कारण हुआ था। इसमें सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए गए और दुरूपयोग को रोकने के लिए खाते को फ्रीज कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : गोवा बीच पर रशियन महिला को कुत्तों ने घेरा, सीएम और मंत्री से की ये मांग
क्या होता है NPA अकाउंट?
सरकार ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) शुरू किया था, जिससे किसानों को उनकी फसल पर सरकार की एक योजना के जरिए बैंक से लोन उपलब्ध करवाती है। भारतीय रिजर्व बैंक के नियम के अनुसार, अगर किसी बैंक लोन की किस्त 90 दिनों नहीं चुकाई जाती तो उस अकॉउंट को एनपीए ( नॉन परफॉरमिंग एसेट) घोषित कर दिया जाता है। 99,99,94,95,999.99 रुपये प्राप्त करने वाले भानु प्रकाश का अकाउंट भी एनपीए हो चुका था।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
2 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
4 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
4 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
4 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
5 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
7 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
9 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
9 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines