UP Man Beaten in Wedding: शादियों का सीजन शुरू हो गया है। दोस्तों और परिजनों की शादी में शिरकत करते समय लोग मौज-मस्ती के सपने देखते हैं। मगर दूर की शादी में जाना एक शख्स को काफी भारी पड़ गया। गांव के लोगों ने उसे चोर समझकर बुरी तरह पीटा। अगले दिन सुबह जब पुलिस को मामले की सूचना मिली, तो युवक के परिजनों को बुलाया गया।
रास्त भटक कर पहुंचा दूसरे गांव
यह मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है। बुधवार को एक बारात गोरखपुर से चलकर भदोही पहुंची। शादी भदोही के एक गांव में थी। बारात में मौजूद एक शख्स नशे में बुरी तरह से धुत्त था। शादी के दौरान वो अचानक रास्ता भटक गया। इस दौरान युवक भटकते हुए दूसरे गांव में पहुंच गया और रास्ता न मिलने पर उसने एक घर का दरवाजा खटखटाया।
यह भी पढ़ें- Viral Post: जापानियों ने पहली बार ट्राई किया हाजमोला तो ऐसा हुआ… वायरल हुआ वीडियो
ग्रामीणों ने समझा चोर
नशे में धुत्त युवक को दरवाजे पर देखकर ग्रामीण हलचल में आ गए और उन्होंने चोर-चोर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए। उन्होंने युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया। ग्रामीणों ने युवक पर लात-घूंसे बरसाने शुरू कर दिए।
पुलिस ने परिजनों को सौंपा
युवक को पूरी रात हाथ-पैर और डंडे से पीटा गया। युवक काफी जख्मी हो चुका था। वहीं बारातियों ने भी सुबह होने पर युवक को ढूंढना शुरू कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस ने पास के गांव से उसे ढूंढ निकाला। पुलिस युवक को लेकर थाने पहुंची, जहां उसके जख्मों का इलाज हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक को परिजनों के पास छोड़ दिया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हालांकि कुछ ग्रामीणों ने युवक को पीटते हुए वीडियो भी बनाया था, जिसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। युवक की पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया।
यह भी पढ़ें- क्या आपको भी दिखती है फ्यूचर की घटना? अगर हां, तो इसके पीछे की साइंस समझ लो
संबंधित खबरें
'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
6 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
10 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
6 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
9 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
11 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines