Viral Post: जापानियों ने पहली बार ट्राई किया हाजमोला तो ऐसा हुआ... वायरल हुआ वीडियो

एक्स पर एक वीडियो शेयर हुआ है, जिसमें जापानी हाजमोला खाकर बड़े मजेदार रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। आइए इस विडियो के बारे में जानते हैं।

Japanese Hajmola reaction

Japanese Hajmola reaction

Viral Video: हाजमोला के बारे में हर कोई जानता है। खासकर के भारतीय जब कुछ हेवी खा लेते हैं तो हाजमोला का इस्तेमाल करते हैं। ये अपने तीखे और मसालेदार स्वाद के लिए जाना जाता है। अब इसका मजा जापानी भी ले रहे हैं।  हाल ही में एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जापानी हाजमोला को पहली बार टेस्ट कर रहे हैं। इतना ही नहीं वो इसको टेस्ट करने के बाद अलग-अलग सा रिएक्शन दे रहे हैं। आइए इस वीडियो के बारे में जानते हैं।

वीडियो में क्या है खास?

एक जापानी इंफ्लुएंसर कोकी शिशिदो ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे  जापान में उनके मित्रों और परिवार को हाजमोला टेस्ट कराते नजर आ रहे हैं। बता दें कि कोकी अक्सर भारतीय संस्कृति पर आधारित कंटेंट बनाते हैं, और उनके एक फॉलोवर ने उन्हें अपने ग्रुप में हाजमोला को आजमाने का चैलेंज दिया था। इसके बाद कोकी ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को हाजमोला टेस्ट कराया और उसके बाद उनका रिएक्शन रिकॉर्ड किया।

मजेदार बात ये है कि हर किसी ने इसको खाने के बाद अलग-अलग रिएक्शन दिए हैं।  वीडियो में दो रेस्टोरेंट मालिकों को यह अनुभव मजेदार लगा और उन्होंने इसे अच्छे से लिया। हालांकि ज्यादा लोगों को इसका स्वाद खास पसंद नहीं आया। यहां हम वीडियो शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो गई पोस्ट

इस पोस्ट को कोकी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया, जो बहुत ही तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया। इस पोस्ट पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज और 33000 से ज्यादा लाइक्स हैं। साथ ही कमेंट सेक्शन में बहुत से मजेदार रिएक्शन भी आए हैं। एक यूजर ने कहा कि उनकी प्रतिक्रियाएं मजेदार और बेहद प्यारी हैं।

वहीं दूसरे ने कहा कि हरी धनिया चटनी के साथ रोटी ट्राई करें। एक अन्य यूजर ने सुझाव दिया कि अनार या स्वीट प्लेवर वाले ऑप्शन को ट्राई करें , उन्हें यह पसंद आएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ