कमाल की साइकिल! ट्रक से भी ऊंची सीट, दौड़ते हुए सीढ़ी पर चढ़कर बैठा लड़का, Video Viral

Unique Bicycle Video Viral: इस 10 सेकेंड के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही लोग इस वीडियो पर साइकिल को लेकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

Unique bicycle Video Viral

अनोखी साइकिल का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Unique Bicycle Video Viral: यह पूरी दुनिया विचित्र और अजीबो-गरीब बातों और चीजों से भरी हुई है। इनमें से कुछ विचित्र चीजें सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाती हैं। वैसे हमारा एक सवाल है कि आपने आज तक कितनी तरह की साइकिल देखी हैं? जाहिर है कि कई तरह की साइकिल देखी होंगी, जिसमें से कुछ महंगी, कुछ सस्ती, कुछ छोटी और कुछ बड़ी होंगी लेकिन आज हम आपको एक ऐसी साइकिल के दर्शन करवाने वाले हैं, जिसे देखकर आपका भी मुंह खुला रह जाएगा।

Advertisment

10 सेकेंड का वीडियो वायरल

दरअसल, एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़का विचित्र तरह की दिखने वाली बड़ी सी साइकिल को चलाता दिख रहा है। इस साइकिल का साइज देखते हुए इसे दुनिया की सबसे बड़ी साइकिल कहना गलत नहीं होगा। वीडियो में लड़का पहले साइकिल को लेकर दौड़ता है, उसके बाद स्पीड पकड़े जाने पर वह साइकिल की स्टीयरिंग सीट पर सिढ़ी के सहारे चढ़ जाता है और साइकिल चलाने लगता है। इस साइकिल की स्टीयरिंग सीट ट्रक से भी ऊंची है। इस 10 सेकेंड के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।

नीचे कैसे उतरेगा भाई…

इस वीडियो को Niềm Tin Cuộc Sống का नाम के X हैंडल पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक हजारों लोगों ने देख लिया है। वीडियो को कैप्शन देते हुए यूजर ने लिखा कि ‘यह लड़का वाकई अच्छा है। क्या आप में से किसी ने भी ऐसी साइकिल चलाई है? सावधान रहें…’ इस वीडियो पर लोगों ने काफी मजेदार कमेंट किए है। एक यूजर ने लिखा कि आरे भाई चढ़ तो गया अब नीचे कैसे उतरेगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ