नहीं रुकेगी हंसी! योग करते केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का वीड‍ियो वायरल, लोग ले रहे मजे

Ramdas Athawale Viral Video : 21 जून योग दिवस के मौके पर योगा करते केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का वीडियो समाने आया है, आठवले का वीडियो देखकर लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं । एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि योग करने की क्या जरूरत, गो फाइट गो बोल दीजिए।

रामदास आठवले

रामदास आठवले

विज्ञापन

Ramdas Athawale Viral Video : 21 जून दुनिया भर में योग दिवस मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमाम मंत्री, मुख्यमंत्री आदि लोगों ने योग किया। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह योग कर रहे हैं। इस बीच रामदास आठवले अपने एक्शन और अंदाज को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। योग के दिवस के मौके पर जब उन्होंने योग किया तो वीडियो वायरल हो गया।

केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने मुंबई के दादर में योग किया। इसका वीडियो भी सामने आया है। पैंट और टीशर्ट पहने केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने योग किया। योग करते वक्त वह बेहद शांत दिखाई दिए। सोशल मीडिया पर लोग उनके योग के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। कुछ का कहना हैं कि वह रोजाना योग नहीं करते बस दिखावा कर रहे हैं तो कुछ ने कहा कि उनकी तबियत ठीक नहीं है, इसके बाद भी उन्होंने योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

Advertisment


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि आठवले जी, आपको योग करने की जरूरत क्या है, आप बस बोल दीजिये। गो फैट गो। एक ने लिखा कि योग करने के लिए आरामदायक कपड़े पहनने चाहिए। पैंट कौन पहनता है यार! एक ने लिखा कि जब कोई एक दिन योग करता है तो यही होता है, ये सब तो बस दिखावे के लिए योग कर रहे हैं। एक ने लिखा कि ये तो मुझे स्लो मोशन योग लग रहा है।

विज्ञापन

एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि रामदास अठावले का ये वीडियो देखकर लोग उनका मजाक उड़ा रहे हैं लेकिन तबियत खराब होने के बावजूद जिस तरह से उन्होंने योग किया, उनकी कोशिश की सराहना की जानी चाहिए। एक ने लिखा कि यही कारण है कि वह हर बार केंद्रीय मंत्री बनते हैं, वह जानते हैं कि मोदी जी खुश कैसे करना है। खराब तबियत के बाद भी योग करना कोई आसान नहीं है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ