Union Minister of State for Coal Satish Chandra Dubey Viral Video : कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के जीएम रैंक के एक अधिकारी का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में अधिकारी केंद्रीय मंत्री को जूते-मोजे उतारने में मदद कर रहे हैं। इतना ही नहीं, हद तो तब हो गई जब अधिकारी मंत्री जी का पायजामा ठीक करते दिखाई दे दिए। अब इस वीडियो को लेकर कांग्रेस ने कोकिंग कोल लिमिटेड के अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई है।
वायरल वीडियो उस वक्त का बताया जा रहा है जब केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे, मुनिधि स्थित भूमिगत खदान में जाने वाले थे। इससे पहले वह जूते-मुझे उतार रहे थे तो पास में खड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने मोजे निकालने के लिए हाथ बढ़ा दिया। इतना ही नहीं, खदान में जाने से पहले जब मंत्री जी के पायजामें में कोई दिक्कत आई तो अधिकारी तुरंत उसे ठीक करने लगे।
हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते लेकिन दावे के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग अधिकारियों के इस रवैये पर सवाल उठा रहे हैं। धनबाद कांग्रेस के नेता संतोष सिंह ने कहा कि मंत्री का जूता अगर एक जीएम निकाले तो यह डूब मरने वाली बात है। मंत्री भी उन्हें रोक नहीं रहे बल्कि जूता उतरवा रहे हैं। जीएम साहब को फौरन बीसीसीएल का सीएमडी बना देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे ही अधिकारी भ्रष्टाचार में लिप्त होते हैं। अपनी कमी छुपाने के लिए मंत्री के चरणों में बैठ जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines