Delhi News: राजधानी दिल्ली में 22 जून को कनॉट प्लेस के ऑक्सफोर्ड बुकस्टोर में शौर्य टॉक्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ था। जिसमें मोटिवेशनल स्पीकर तरुण राज अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ उनकी पुस्तक ‘द राइज ऑफ बीजेपी’ को लेकर एक सवाल किया जिसका उन्होंने दिलचस्प जवाब दिया।
बीजेपी का विजन इंडिया है
तरुण राज अरोड़ा ने भूपेंद्र यादव से सवाल किया कि ‘आपने किताब में जन संघ के गठन पर विस्तार से लिखा है, ऐसे में जन संघ के जन्म से लेकर भाजपा के उदय के बाद भाजपा का पार्टी को लेकर बड़े स्तर पर अगला विजन क्या है। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने बताया कि बीजेपी का विजन इंडिया है। यह एक पूरी तरह की लोकतांत्रिक पार्टी है, यह किसी एक परिवार की पार्टी नहीं है। बीजेपी का बीजेपी के लिए कोई विजन नहीं है बल्कि बीजेपी पार्टी देश के विकास को हमेशा आगे रखती है।’
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें पंजाबी सिख वेलफेयर कमिटी के अध्यक्ष सुरजीत सिंह दुग्गल व एडवोकेट पंकज आर्य मौजूद रहे। साथ ही आयुर्वेद की आचार्य मनीष जी व आयुर्वेद के डॉक्टर कुलदीप भी कार्यक्रम में उपस्थित हुए। माननीय कैबिनेट मंत्री ने कार्यक्रम में शामिल गणमान्य हस्तियों को अपनी पुस्तक की हस्ताक्षरित प्रतियां भेंट की और मोटिवेशनल स्पीकर तरुण राज अरोड़ा ने केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य भूपेन्द्र यादव को अपनी बेस्टसेलर पुस्तक ‘हार के उस पार’ भेंट स्वरूप प्रदान किया।
कई मुद्दों पर हुई चर्चा
इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव ने अपनी पुस्तक ‘द राइज ऑफ द बीजेपी’ में उजागर किए गए विकास के एजेंडे और बीजेपी पार्टी की राजनीतिक मूल्यों पर चर्चा की। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ पार्टी की हरित अर्थव्यवस्था, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल परिवर्तन, सॉफ्ट पावर, रोजगार के अवसर और लोगों के आंदोलन सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में भारत के नेतृत्व पर एक लंबी बातचीत की।
कार्यक्रम के आखिर में भूपेंद्र यादव ने जन आंदोलनों के महत्व और भारत के भविष्य को आकार देने में उनकी भूमिका पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक कार्रवाई की शक्ति और नागरिकों के साथ जुड़ने की सरकार की प्रतिबद्धता पर प्रकाश भी डाला।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines