Same-sex marriage in india: समलैंगिक विवाह के कई मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा ही एक और मामला उत्तर प्रदेश के देवरिया से सामने आया है, जहां दो लड़कियों ने शादी की है। दोनों लड़कियां आर्केस्ट्रा में काम करती थीं और इसी दौरान दोनों को प्यार हो गया। पंडित के सामने मंदिर में दोनों लड़कियों ने शादी की है, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
देवरिया जिले के लार थाना क्षेत्र के एक आर्केस्ट्रा में काम करने वाली दो लड़कियों की शादी की खूब चर्चा में है। पश्चिम बंगाल की रहने वाली राखी दास और जय श्री राउल तीन साल से एक साथ पति-पत्नी की रह रही थीं। हालांकि जब आसपास के लोगों को दोनों के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने इसका विरोध करना शुरू कर दिया।
दोनों लड़कियां शादी करने के लिए मंदिर पहुंच गईं लेकिन मंदिर में शादी नहीं हो पाई। कुछ लोगों ने कोर्ट से शादी करने की सलाह दी। इसके बाद दोनों ने स्टांप पेपर खरीदा और फिर मंदिर पहुंच गईं। जहां हिन्दू रीति रिवाज से दोनों ने शादी कर ली।
लड़कियों का कहना है कि हम दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और साथ में ही रहना चाहते हैं। हमने एक दूसरे से वादा किया था और अब हम यह वादा निभा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों लड़कियां आर्केस्ट्रा में काम करती थीं, काम के दौरान ही दोनों में प्यार हो गया और साथ में रहने का मन बना लिया।
यह भी पढ़ें : Viral Video: खुल गया ट्रैक का दरवाजा, हाईवे पर गिरी गाय; घटना देख निकल गई लोगों की चीख
खबरों की मानें तो दोनों लड़कियों ने मंदिर में पंडित की मौजूदगी में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और एक लड़की ने दूसरी लड़की की मांग में सिंदूर भी भरा। दोनों ने पहले ही स्टांप पेपर, नोटरी शपथ पत्र लेकर शादी की। अब इस शादी की खूब चर्चा हो रही है। देवरिया में इस शादी की चर्चा हो ही रही है, इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भी लोग इस शादी की खूब चर्चा कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
ऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
11 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
12 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines