ये तो हद ही हो गई! अब सड़क पर 'अंग लगाती' दिखीं मेट्रो में होली खेलने वाली लड़कियां

Girl Dance On Road Viral Video : दिल्ली मेट्रो में होली खेलती और डांस करती लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद इसके डीपफेक होने की आशंका जताई गई थी लेकिन अब इन लड़कियों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

Noida Viral Video

Girl Dance On Road Viral Video: मेट्रो में होली खेलती और डांस करती दो लड़कियों का वीडियो वायरल हुआ था, इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग दिल्ली मेट्रो से कार्रवाई की मांग कर ही थे कि इन लड़कियों के कई वीडियो सामने आ गए। किसी में स्कूटी पर बैठकर स्टंट तो किसी वीडियो हदें पार करती दिखाई दीं। अब इनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है।

दिल्ली मेट्रो में डांस का वीडियो आया था सामने

दोनों लड़कियों ने अब मेट्रो की जगह सड़क पर लेटकर रील बना रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों सड़क पर लेटकर ‘मोहे रंग रगा दें’ गाने पर डांस कर रही हैं। मेट्रो में होली खेलने के बाद चर्चा में आईं ये लड़कियां एक बाद एक ऐसे ही वीडियो शेयर कर रही हैं।

पुलिस ने काटा 33 हजार का चालान 

हालांकि स्कूटी पर तीनों लोगों के साथ सफर करने और स्टंट करने का वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 33 हजार का चालान काटा है। इसके बाद इन लड़कियों का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वह सड़क पर ही ‘रोमांस’ करती दिखाई दे रही हैं।

देखिए वीडियो


अब लोगों का कहना है कि जिस वीडियो को मेट्रो की तरफ डीपफेक बताया गया था, उसका दूसरा एंगल भी सामने आ गया है। लड़कियों की पहचान हो चुकी है। इनके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की भी जानकारी सामने आ चुकी है तो क्या इन पर कोई कार्रवाई नहीं होनी चाहिए?

एक ने लिखा कि जिस स्कूटी पर इस लड़की ने स्टंट किया, उस स्कूटी का 33 हजार का चालान हुआ है। इतना तो शायद इसने अभी तक अपने वीडियो से कमाए भी नहीं होंगे। एक ने लिखा कि नोएडा पुलिस क्या कर रही है? सिर्फ चालान से काम नहीं चलेगा। सड़क पर अश्लील हरकत करने के लिए इन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि नोएडा पुलिस को भी कह देना चाहिए था कि ये वीडियो AI का कमाल हो सकता है, कहां इन बच्चियों का चालान कर दिया। आजकल लोग हर वीडियो को डीपफेक कह रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ