---विज्ञापन---

होली पर स्कूटी सवार दो युवतियों की ‘अश्लील हरकत’, वीडियो वायरल होते ही 33 हजार का चालान

Noida Scooty Stunt Girls Holi : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो लड़कियां और एक शख्स स्कूटी पर स्टंट कर रहे हैं। वहीँ लड़कियां स्कूटी पर बैठकर ही 'अश्लील डांस' कर रही थीं। पुलिस ने अब चालान काटा है।

---विज्ञापन---

Noida Scooty Stunt Girls Holi : पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। लोग रंग में सराबोर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख लोग भड़क गए और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वीडियो में एक स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं जिसमें से दो लड़कियां हैं और एक लड़का है। लड़का स्कूटी चला रहा है और लड़कियां एक दूसरे की तरफ मुंह करके बैठी हुई हैं।

वायरल वीडियो में दोनों लड़कियां ‘मोहे रंग लगा दे’ गाने पर स्कूटी पर बैठकर डांस कर रही हैं। लड़कियां डांस कर रही हैं या अश्लील हरकतें या फिर ये रोमांस कर रही हैं, इसका अंदाजा आप वीडियो देखकर खुद लगाइए। हालांकि सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो देख भड़क गए हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि वीडियो ग्रेटर नोएडा का है। एक तरफ दो लड़कियां रील बनाने के लिए उल्टी-सीधी हरकतें कर रही हैं तो वहीं स्कूटी पर तीन लोग सवार हैं वो भी बिना हेलमेट के।  वीडियो शेयर कर पुलिस से कार्रवाई की मांग हो रही है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर आ रहे ऐसे कमेंट्स

एक ने लिखा कि होली के नाम पर अश्लीलता फैलाने वाली सुशील कन्याएं, दिल्ली मेट्रो का असर ग्रेटर नोएडा तक पहुंच गया, इसको नीचता की हद बोलेंगे या रील्स का भूत। एक अन्य ने लिखा कि ये दोनों लड़कियां ऐसी अश्लील हरकतें कर रही हैं, समाज में क्या संदेश जाएगा? बच्चे भी देखते हैं ये वीडियो।


एक ने लिखा कि त्योहार के नाम पर केवल अश्लीलता, फूहड़ता और धार्मिक स्थलों के सामने नाच गाना ही रह गया है? इसमें सुधार की बहुत जरूरत है। एक अन्य ने लिखा कि पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ऐसे लोगों पर लगाम लगाना बहुत जरूरी है।

---विज्ञापन---

बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद नोएडा पुलिस ने 33 हजार रुपए का चालान किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर दी है।

First published on: Mar 25, 2024 11:32 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola