मैं करूंगी... मैं करूंगी... आखिर देवर से शादी के लिए आपस में क्यों भिड़ीं 2 भाभियां?

Two Bhabhi Clashed For Marriage With Devar In Nalanda: दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

Two Bhabhi Clashed For Marriage With Devar In Nalanda:
विज्ञापन

Two Bhabhi Clashed For Marriage With Devar In Nalanda: बिहार के नालंदा में एक अनोखा मामला सामने आया है। दरअसल, जिले के हिलसा कस्बे में देवर से शादी के लिए दो भाभियां आपस में भिड़ गईं। जब बात नहीं बनी, तो दोनों महिलाओं के मायका पक्ष के लोग भी लाठी-डंडा लेकर सड़कों पर उतर गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिलसा कस्बे के मलामा गांव में उस वक्त हंगामा हो गया, जब अपने देवर से शादी के लिए दो भाभियां आपस में बीच सड़क पर भिड़ गईं। मामले की जानकारी तुरंत दोनों महिलाओं के परिजन को भी हुई। फिर उनके परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और थोड़ी देर बाद ही हंगामा शुरू हो गया।

Advertisment

बताया जा रहा है कि मलामा गांव के रहने वाले महेंद्र पासवान के तीन बेटे हैं, जिनका नाम सुबोध, मैनेजर और हरेंद्र पासवान है। सुबोध और मैनेजर पासवान की शादी हो चुकी है। कुछ महीने पहले मैनेजर पासवान की मौत हो गई है। ऐसे में परिजन चाहते थे कि मैनेजर की विधवा की शादी हरेंद्र से ही करा दी जाए।

उधर, परिजन के फैसले के बारे में जब सुबोध की पत्नी को जानकारी हुई तो उसने भी प्रॉपर्टी की लालच में हरेंद्र से शादी की जिद ठान ली। दो भाभियों के देवर से शादी की जिद थोड़ी देर में जोरदार हंगामे में बदल गई। हंगामे के दौरान दोनों पक्षों के कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कहा जा रहा है कि विवाद की सूचना पुलिस तक पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने मामला शांत कराया।

विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले को समझा और आखिरकार अपनी मौजूदगी में हरेंद्र की शादी मैनेजर पासवान की विधवा से करा दी। फिलहाल, देवर के लिए भाभियों की शादी का मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ