Twitter New Violent Speech Policy: ट्विटर अब हिंसक ट्वीट पर पहले से ओर सख्त हो गया है। बुधवार को ट्विटर ने अपनी new violent speech policy जारी की है। जिसके मुताबिक हिंसक भाषण पर अब जीरो टॉलरेंस अपनाई जाएगी।

विज्ञापन

इन कंटेंट पर रखी जाएगी पैनी नजर 

ट्विटर ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। नई पॉलिसी के मुताबिक हिंसा की धमकियों भरा ट्वीट, दूसरों का नुकसान करने के इरादे से किया कंटेंट, हिंसा को महिमामंडित करने और हिंसा भड़काने वाले कंटेंट पर पैनी नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

अब समीक्षा नहीं तुरंत कार्रवाई होगी 

ट्विटर के अनुसार नई पॉलिसी में अब हिंसक बर्ताव रोकने पर जोर दिया जाएगा। माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म द्वारा जारी नई पॉलिसी में स्पष्ट किया गया है कि यूजर्स उसके प्लेटफॉर्म पर हिंसक सामग्री को ट्वीट नहीं करें। ऐसा करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

यह कार्रवाई होगी

नई पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट और प्रतिबंधित किया जाएगा। हालांकि नई पॉलिसी में यह भी कहा है कि ‘कम गंभीर उल्लंघनों’ करने वाले यूजर्स द्वारा अपने खाते को फिर से एक्सेस करने से पहले आपत्तिजनक सामग्री को हटाना होगा। बता दें अभी तक ऐसे बयान जो किसी को शारीरिक नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते थे, ऐसे ट्वीट जो नुकसान पहुंचाने की इच्छा व्यक्त करते हैं या अस्पष्ट या अप्रत्यक्ष धमकी देते थे की समीक्षा करने के बाद उन अकाउंट पर एक्शन लिया जाता था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ