Vivo V27 series: 50MP सेल्फी कैमरा, 66W फास्ट चार्जिंग और भी कई धांसू फीचर्स के साथ आया कलर चेंजिंग स्मार्टफोन, जानिए कीमत से लेकर सबकुछ
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo V27 series Launch Price in India: वीवो ने 1 मार्च, बुधवार को भारत में ऑल-न्यू वीवो वी27 सीरीज लॉन्च कर दी है। वीवो वी27 सीरीज में वीवो वी27 (Vivo V27) और वीवो वी27 प्रो (Vivo V27 Pro) स्मार्टफोन शामिल हैं। दोनों एक जैसे स्पेसिफिकेशन्स के साथ आए हैं।
वीवो V27 डुओ की ध्यान देने योग्य विशेषताएं रंग बदलने वाला बैक, रिंग लाइट एलईडी फ्लैश, कैमरा और 66W फास्ट चार्जिंग हैं। आइए दोनों फोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
और पढ़िए –OnePlus 45W Liquid Cooler क्या है? कितनी कीमत और यूजर्स के लिए कब तक होगा उपलब्ध, यहां जानिए…
ग्राहक एचडीएफसी, आईसीआईसीआई और कोटक बैंक कार्ड से ऑनलाइन फोन खरीदने पर 3,000 रुपये की छूट प्राप्त कर सकते हैं। ऑफलाइन खरीदारों के लिए चुनिंदा बैंकों के साथ प्री-बुकिंग पर 3,500 रुपये का कैशबैक है। दोनों फोन मैजिक ब्लू और नोबल ब्लैक रंग में आते हैं।
दोनों फोन 50MP मुख्य लेंस, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट के साथ ट्रिपल-रियर कैमरा सिस्टम के साथ आते हैं। हाइलाइटिंग फीचर रिंग लाइट है, जिसके बारे में कहा जाता है कि ये रात के समय कैमरे को ब्राइट इमेज लेने में मदद करता है। दोनों में 50MP का सेल्फी स्नैपर है। दोनों कैमरे कई मोड्स जैसे डुअल व्यू, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड आदि के साथ आते हैं।
वीवो वी27 और वीवो वी27 प्रो में सबसे मुख्य अंतर चिपसेट का है। वीवो वी27 में MediaTe k Dimensity 7200 SoC मिलता है, जबकि वीवो वी27 प्रो में Dimensity 8200 SoC है। दोनों फोन के साथ 12GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज जोड़ा गया है।
वीवो ने भारत में वीवो एयर टीडब्ल्यूएस भी लॉन्च किया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है। वीवो वी27 प्रो खरीदने वालों को नए टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स पर 1,000 रुपये की छूट मिलेगी। वीवो वी27 प्रो मॉडल बैक कलर चेंजिंग फीचर्स के साथ हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: