iPhone 15 Pro Max की तस्वीर लीक, ऐसा हो सकता है फोन का डिजाइन!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

iPhone 15 Pro Max Image Leaked: एप्पल की ओर से आईफोन 14 को लॉन्च किया जा चुका है जिसके बाद से एप्पल प्रेमियों को आईफोन 15 का इंतजार है। इससे संबंधित कई डिटेल्स का खुलासा पहले से हो चुका है। फोन को लेकर तरह-तरह की लीक्स और अफवाएं आईफोन 14 के लॉन्च होने के बाद से ही आनी शुरू हैं।
इस साल के मोस्ट आवेटेड आईफोन 15 सीरीज की एक और नई जानकारी लीक हुई है। इस सीरीज में शामिल टॉप मॉडल आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) का 3डी मॉडल लीक हो गया है।
ऑनलाइन लीक से पता चला है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स को मोटी बॉडी के साथ लाया जाएगा। इसमें किसी तरह का कोई फिजिकल बटन नहीं मिलेगा। टिपस्टर आइस यूनिवर्स की ओर से एक ट्वीट किया गया है जिससे पता चला है कि आईफोन 13 प्रो मैक्स की तुलना में फ्रेम पतला है।
लीक डिटेल्स में फोन के बारे में अन्य जानकारी भी सामने आई है। बताया जा रहा है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स में फ्रॉस्टेड प्रोसेस हो सकता है। फोन में अलॉय मिडल फ्रेम, टाइप-सी समेत किसी तरह का कोई फिजिकल बटन डिजाइन नहीं मिलेगा।
अफवाहों में पहले पता चल चुका था कि इसमें सैमसंग का 2,500 निट्स डिस्प्ले पैनल होगा। इसके अलावा ये भी पता चल चुका था कि इसमें एक पेरिस्कोप फोल्डिंग जूम कैमरा होगा। अभी तक इसके सिर्फ टॉप-एंड आईफोन मॉडल में आने की जानकारी है।
बता जा रहा है कि आईफोन 15 प्रो मैक्स और आईफोन 15 प्रो में हैप्टिक फीडबैक होगा। इसमें सॉलिड-स्टेट बटन, बढ़ी हुई रैम और एक टाइटेनियम फ्रेम जैसे नए फीचर्स मिल सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: