Aloo Kabli Chaat Recipe: चटपटा खाने के शौकीन स्नैक में ट्राई करें स्पाइसी आलू काबली चाट, जानें रेसिपी
Edited By Pooja Attri

Edited By Pooja Attri

नई दिल्ली: आलू एक ऐसी सब्जी है जिसको हर कोई खाना पसंद करता है। इसलिए आमतौर पर घरों में आलू की मदद से कई तरह की डिशिज बनाकर खाते हैं जैसे-आलू चाट, स्वीट पोटैटो, आलू मटर या आलू के पराठे आदि। लेकिन क्या कभी आपने आलू काबली चाट का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए आलू काबली चाट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप आलू की कॉमन डिशेज खाकर बोर हो चुकी हैं तो नए एक्सपेरिमेंट के साथ बनी चाय आपको जरूर पसंद आएगी। ये स्वाद में बेहद चटपटी लगती है। इसको एक बार खाकर हर कोई बार-बार खाने की फरमाइश करेगा, तो चलिए जानते हैं आलू काबली चाट बनाने की रेसिपी-
आलू काबली चाट बनाने की सामग्री-
-आलू 2-3 मीडियम (उबले हुए)
-धनिया पत्ती 100 ग्राम
-अदरक आधा इंच
-हरी मिर्च 2-3 (कटी हुई)
-प्याज छोटा (कटा हुआ)
-टमाटर 1 (कटा हुआ)
-सफेद नमक 1/2 छोटा चम्मच
-नींबू का रस 2 चम्मच
-घी 1 चम्मच
आलू फ्राई करने के लिए-
-जीरा 1/2 छोटा चम्मच
-चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
-सेव आधा कप
-अनार के दाने 2 चम्मच
आलू काबली चाट बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले प्रेशर कुकर में आलू उबाल लें।
फिर आप इनको छीलकर टुकड़ों में काटें और फ्रिज में रख दें।
इसके बाद आप काबली मसाला बनाने के लिए सारी सामग्री को डालकर पेस्ट बना लें।
फिर आप एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप और उसमें जीरा और आलू को डालकर फ्राई करें।
फिर आप एक सर्विंग प्लेट में फ्राई आलू डालें।
इसके बाद आप इसमें ऊपर से काबली मसाला डालें और मिला लें।
अब आपकी चटपटी आलू काबली चाट बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको सेव और अनार दाना से गार्निश करके सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: