Teen Talaq : उत्तर प्रदेश के बांदा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। तलाक देने के पीछे इस शख्स ने जो वजह बताई है वह हैरान करने वाली है। हालांकि पत्नी को तीन तलाक देने के बाद शख्स पर मुसीबत आ गई है।
महिला ने लगाया आरोप
बांदा के नरैनी कोतवाली की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन साल पहले उसकी शादी हुई थी। सबकुछ ठीक चल रहा था लेकिन फिर ससुराल के लोग अधिक दहेज की मांग करने लगे। दहेज ना मिलने पर वह मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे।
पत्नी ने कहा कि इससे भी मन नहीं भरा तो पति को ससुराल वाले भड़काने लगे। इसके बाद पति ने भी पिटाई की। महिला ने बताया कि उसका पति मुंबई में रहता है। ऐसे में ससुरालवालों से परेशान होकर वह मुंबई चली गई लेकिन उसे वहां भी शांति नहीं मिली और पति वहां भी उसकी पिटाई करता था।
यह भी पढ़ें : OYO बंद करवा दिए, पार्क में बैठने नहीं दे रहे, कपल ने BJP विधायक को खूब सुनाया
महिला अपने भाई को बुलाकर अपने मायके चली गई। इसके बाद महिला के पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। महिला अपने दो साल के बच्चे के साथ मायके में रह रही है। पति ने तलाक देते हुए कहा कि मेरे पिता ने तीन शादियां की हैं तो मुझे भी तीन शादी करनी है। अब मामला पुलिस तक पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें : एयरपोर्ट पर लैंड करते ही फ्लाइट में चले लात-घूंसे, पुलिसवाले को भी पीटा; वीडियो वायरल
पुलिस का कहना है कि इस मामले में तहरीर मिली हुई है। एक महिला ने ससुरालवालों और तीन तलाक के खिलाफ शिकायत की है। मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines