Flight Fight Viral Video : विमान में लड़ाई झगड़े, मारपीट और बवाल के कई वीडियो सामने आते रहते हैं, जिन्हें रोकने के लिए फ्लाइट अटेंडेंट और एयरपोर्ट पुलिस के पसीने छूट जाते हैं। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ना सिर्फ यात्रियों पर हमला कर दिया बल्कि पुलिसकर्मी और फ्लाइट अटेंडेंट को भी पीट दिया। इसके बाद शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।
फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा
बताया गया कि यात्री ने फ्लाइट के उड़ाने भरने के वक्त से ही हंगामा करना शुरू कर दिया। हालांकि शुरुआत में मामले को साधारण समझकर उसे बैठाया गया और फ्लाइट ने उड़ान भरी लेकिन इसके बाद उसकी अन्य यात्रियों से बहस हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स एक फुटबॉल टीम की जर्सी पहना हुआ था।
शख्स के व्यवहार को देखकर किसी यात्री ने उसकी पसंदीदा टीम पर टिप्पणी कर दी, इसके बाद तो वह उग्र हो गया और मारपीट करने लगा। फ्लाइट एडिनबर्घ से अंताल्या जा रही थी। अंताल्या में फ्लाइट के लैंड होते ही पुलिस पहुंच गई और उसे अपने साथ ले जाने लगी लेकिन वह पुलिसकर्मियों और फ्लाइट स्टाफ पर ही हमला करने लगा।
शख्स का व्यवहार देखकर फ्लाइट में मौजूद एक बच्ची बुरी तरह डर गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि बच्ची डरकर अपना चेहरा छुपाने की कोशिश कर रही है जबकि उसकी मां उसे शांत कर रही है। हालांकि कुछ देर तक चले बवाल के बाद शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और खींचकर उसे फ्लाइट से बाहर ले गई।
बताया गया कि शख्स नशे में धुत था और उसके पास वोडका की खाली बोतल भी मिली है। यात्रियों के अनुसार, वह पूरी यात्रा के दौरान सबको परेशान करता रहा। इससे हमारी यात्रा बहुत कष्टदायक हो गई थी।