Train Passed Over The Agitator Video Viral: सोशल मीडिया पर 2 दिन से एक वीडिया काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स रेलवे पटरी पर लेटा हुआ है। अचानक ट्रेन आ जाती है, जिस देखकर वह घबरा जाता है। वह ट्रैक के बीचों-बीच लेट जाता है और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर जाती है। यह देखकर वहां खड़े लोग शोर मचाने लगते हैं। सभी को लगता है कि शख्स मर गया, लेकिन ट्रेन के गुजरते ही उसकी सांस में सांस आ जाती है। लोग भी चौंक जाते हैं, यह देखकर कि शख्स को खरोंच तक नहीं आई, लेकिन उसकी सांस जिस तरह अटकी हुई थी, उसकी जगह कोई और होता तो अटैक से मर जाता, लेकिन शख्स ने भी हिम्मत बनाए रखी। लोगों ने उसे पानी पिलाकर संभाला और प्राथमिक उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
एक प्रदर्शनकारी अड़ा रहा, ट्रेन आने पर भी नहीं हटा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटना बिहार की राजधानी पटना की है। शहर के एक इलाके बिहटा में रेलवे संघर्ष समिति का आंदोलन चल रहा है। बिहटा-औरंगाबाद रेल परियोजना के लिए रेलवे संघर्ष समिति अरवल के कार्यकर्ता दानापुर रेल मंडल के बिहटा स्टेशन पर जुटे थे। उन्होंने रेल ट्रैक जाम किया हुआ था। इस दौरान ट्रेन के आने का सिग्नल मिला तो सभी को होश उड़ गए। ट्रेन को आते देखकर प्रदर्शनकारी पटरी से हट गए, लेकिन एक प्रदर्शनकारी अड़ा रहा। साथियों ने उसे पटरी से हटने को कहा, लेकिन वह नहीं माना। इतने में ट्रेन आ गई और उसके ऊपर से गुजर गई, लेकिन किस्मत से उसकी जान बच गई। लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों और लोगों ने इस घटना को चमत्मकार बताया।
यह भी पढ़ें: ट्रेन पैसेंजर्स ध्यान दें! हावड़ा-दिल्ली जाने वाली गाड़ियां रद्द हुईं, कुछ 8 दिन कैंसिल रहेंगी, कइयों का रूट बदला
वीडियो देखकर यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किया
ट्रेन नंबर 82355 पटना छत्रपति शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस अचानक अप मेन लाइन पर आ गई थी, जबकि रेलवे को बताया गया था कि समिति के सदस्य विरोध स्वरूप ट्रैक ब्लॉक करेंगे। इसके बावजूद ट्रेन आ गई। इसे स्टेशन मास्टर की लापरवाही बताकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं वायरल वीडियो देखकर लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया कि भाई, किस्मत से जान बच गई, वरना ट्रेन से आजतक कौन बच पाया है। एक यूजर ने लिखा- भगवान का चमत्कार है, जो अकसर हो जाते हैं। एक यूजर ने प्रदर्शनकारियों को सलाह दी कि इस तरह के रिस्क न लिया करें। एक फायदे के लिए जान जोखिम में डालना सही बात नहीं। वहीं एक यूजर ने रेलवे पर आरोप लगाया कि अधिकारियों की लापरवाही कइयों की जान ले लेती।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines