Leopard Nilgai Drinking Water Together: सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखने को मिला, जिसे देखकर आपको भी जंगल बुक की कहानी, जल समझौता याद आ जाएगा और आप बॉलीवुड का वो मशहूर गाना गुनगुनाने लगेंगे, जिसे अकसर दोस्तों के लिए गाया जाता है…बने चाहे दुश्मन जमाना हमारा, सलामत रहे दोस्ताना हमारा।
जी हां, वीडियो देखकर आप हैरान रह जाएंगे, क्योंकि इस वीडियो में शिकार और शिकारी एक साथ नजर आ रहे हैं। जंगल की दुनिया का सबसे खतरनाक शिकारी तेंदुआ और अकसर इस शिकारी का शिकार बनने वाली नीलगाय नजर आ रही है, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों एक ही तालाब से साथ-साथ पानी पी रहे हैं। न नीलगाय को तेंदुए का डर है और न ही तेंदुए को देखकर ऐसा लगा रहा कि वह उसे खा जाएगा।
यह भी देखें:बच्चों पर आफत आने का खौफनाक वीडियो! 60 की स्पीड से आया तूफान, शेड गिरा और मच गई चीख पुकार
बैकग्राउंड में म्यूजिक भी दिया वीडियो अपलोडर ने
वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया गया है। इसे राजस्थान के जयपुर में एक जंगल में बनाया गया। दिनेश ढाबी नामक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को बनाया और अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो को बैकग्राउंड में ‘सलामत रहे दोस्ताना हमारा’ गाना भी चल रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि जंगल के बीचों-बीच एक तालाब है। आस-पास सूखी घास वाला एक ग्राउंड है।
तालाब के इर्द-गिर्द एक तेंदुआ घूम रहा है। पीछे-पीछे एक नीलगाय आ रही है। पहले वह थोड़ा रुकती है और फिर आगे बढ़ती है। इसके बाद तेंदुआ तालाब के किनारे पसर जाता है। कभी बैठकर पानी पीने लगता है। नीलगाय भी तालाब तक पहुंचती है और अपने आगे वाली टांगें झुकाकर पानी पीने लगती है। फोटोग्राफर ने बिना शोर किए टाइमिंग का ध्यान रखकर ऐसे वीडियो बनाया कि पूरा नजारा कैप्चर हो गया।
यह भी देखें:स्वमिंग पूल से नहाकर निकला, तुरंत हो गई मौत; अचानक मौत का एक और डरावना वीडियो
वीडियो पर यूजर कमेंट
वीडियो पर ज्यादा कमेंट और लाइक तो नहीं हैं, लेकिन एक यूजर ने वीडियो देखकर कमेंट जरूर लिखा कि गजब की दोस्ती है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि पानी पीते ही नील गाय का तेंदुए ने काम तमाम कर दिया होगा।
यह भी देखें:उम्रदराज दोस्त ने आधी रात को भेजी प्राइवेट पार्ट की तस्वीर, लड़की ने पोस्ट में लिखा अनुभव
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines