उम्रदराज दोस्त ने आधी रात को भेजी प्राइवेट पार्ट की तस्वीर, लड़की ने पोस्ट में लिखा अनुभव

Bizarre News : महिला ने बताया कि 50 साल के उसके एक दोस्त ने आधी रात को अचानक अपनी आपत्तिजनक फोटो भेज दी, जिसे देखकर महिला घबरा गई और शख्स से दोस्ती खत्म करने का फैसला कर लिया।

Ghaziabad

Bizarre News :  यारी दोस्ती में कई बार लोग शर्मनाक हरकतें कर जाते हैं। सोशल मीडिया के जरिए तो ना जाने कितने लोग अश्लीलता करते हैं। एक लड़की ने बताया कि उसका 50 साल का दोस्त अचानक वाट्सऐप पर अश्लील मैसेज और फोटो भेजने लगा। यह देखकर वह डर गई और इस दोस्ती को लेकर भी अब संशय में है। नाम और पहचान छुपा कर लड़की ने मम्सनेट नाम के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपना अनुभव साझा किया है।

द मिरर के मुताबिक, महिला ने बताया कि महिला उस वक्त हैरान रह गई, जब उसके एक पुराने दोस्त ने आधी रात को अपनी न्यूड तस्वीरें शेयर कर दीं। महिला ने बताया कि 51 साल के इस शख्स के साथ महिला की कई सालों से दोस्ती है और दोनों करीबी दोस्त है लेकिन अब उसकी इस हरकत ने महिला को परेशान कर दिया है। महिला ने बताया कि आधी रात को उसने लिंग की फोटो भेजकर लिखा कि ‘तुम बहुत गलत हो… लेकिन बहुत सही हो!’ EAWWW !

नशे का आदी है महिला का दोस्त 

महिला ने आगे लिखा कि मुझे पता है कि वह नशे का आदी है लेकिन उसकी इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। ये तो हद ही है। मैंने उसके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया, बस मैंने अब इस दोस्ती को खत्म कर लिया है। उस इंसान के साथ अब मैं कभी भी सुरक्षित महसूस नहीं कर पाऊंगी। मैं अपमानित महसूस कर रही हूं।

सोशल मीडिया पर लिखे पोस्ट में महिला ने बताया कि मेरे दोस्तों का समूह उसी इंसान के घर पर अक्सर मिलता है और इस तरह की हरकतें कर उसने डर पैदा कर दिया है। अब उसके घर जाने से भी डर लगेगा। महिला ने लिखा कि आज के समय में सोशल मीडिया पर कहीं न कहीं इस तरह की तस्वीरें दिख जाती हैं लेकिन क्या आप अपने 50 साल के अच्छे दोस्त से ये उम्मीद कर सकते हैं कि वह आपको अचानक न्यूड फोटो भेज दे?

महिला के पोस्ट पर तमाम लोगों ने सलाह दी। कुछ का कहना था कि शख्स को माफ कर देना चाहिए क्योंकि शायद वह नशे में था और उससे गलती हो गई। एक ने लिखा कि अगर उससे गलती हुई होती तो उसने फोटो को डिलीट कर माफी मांगी होती लेकिन उसने ना तो माफी मांगी और ना ही डिलीट किया तो इसका मतलब उसने जानबूझकर किया। एक ने लिखा कि ये बहुत गलत है कि एक उम्रराज व्यक्ति किसी महिला को रात में अपनी अश्लील तस्वीरें भेजे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ