बच्चों पर आफत आने का खौफनाक वीडियो! 60 की स्पीड से आया तूफान, शेड गिरा और मच गई चीख पुकार

Thane Storm Incident Video : मुंबई से सटे ठाणे में तेज आंधी और बारिश के बाद एक टीन शेड खेल रहे बच्चों पर जाकर गिरा। इस हादसे में 7 बच्चे घायल हुए हैं, जिसमें से तीन की हालत बेहद गंभीर है।

Thane

Thane Storm Incident Video : मुंबई से सटे ठाणे में बारिश और आंधी के बाद एक भीषण दुर्घटना का वीडियो सामने आया है। 21 जून की रात को अचानक मौसम ने करवट लिया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। लोगों को गर्मी से राहत मिली लेकिन इसी बीच एक दुर्घटना हो गई। ठाणे में तेज हवा के कारण के सोसाइट का टीन शेड उड़कर खेल के मैदान पर जाकर गिरा, जहां बच्चे खेल रहे थे।

मुंबई में हुआ बड़ा हादसा

थाणे में रात 9 बजे के बाद तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के कारण कई जगह पेड़ उखड़ गए, कई बोर्ड उड़ गए। इसी बीच, उपवन इलाके के गवांड बाग में टीन शेड गिरने से कम से कम 7 बच्चे घायल हुए हैं। बताया गया कि तेज हवा के कारण रौनक पार्क बिल्डिंग का टीन शेड उड़ गया और फुटबॉल ग्राउंड पर जा गिरा, जहां बच्चे खेल रहे थे।

घटना का वीडियो वायरल

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ग्राउंड पर शेड पड़ा हुआ है और कुछ लोग घायल बच्चों का रेस्क्यू कर रहे हैं। जिस वक्त बच्चों का रेक्स्यू किया गया, उस वक्त भी तेज हवा के साथ बारिश हो रही थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि जमीन पर पड़े बच्चों को हाथों से उठाकर ले जाया जा रहा है।


घटना रात करीब 11.42 पर हुई, जब बिल्डिंग के ऊपर रखी गई टीन शेड अचानक तेज हवा के कारण उखड़ गई और फुटबॉल ग्राउंड पर जा गिरी। ग्राउंड पर करीब 17 बच्चे खेल रहे थे, जिसमें से 7 बच्चे घायल हो गए। अपडेट के मुताबिक, घायल सात बच्चों में से चार की हालत ठीक है लेकिन तीन बच्चे गंभीर रूप घायल हैं।

ठाणे नगर निगम आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से घटना की पुष्टि की गई। वहीं घटना के बाद शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक घायल बच्चों से मिलने अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों से मुलाकात की और बताया कि सीएम शिंदे की स्थिति पर नजर है, उनसे इसको लेकर बातचीत हुई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ