Video: गाली गलौज करने पर घसीट कर महिला को प्लेन से उतारा, सूरत से बेंगलुरु जा रही थी फ्लाइट

Air India Express Flight Video Viral: महिला को फ्लाइट से जबरन और घसीट-घसीट कर उतारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो को पैसेंजर ने ही बनाया और अपने X हैंडल पर शेयर किया। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Woman Thrown Off from Air India Express Flight

महिला क्रू मेंबर्स पर चिल्लाते हुए भी दिखी।

विज्ञापन

Woman Thrown Off from Flight: एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट से एक महिला का जबरन घसीटकर उतारा गया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फ्लाइट में सफर कर रहे शख्स ने ही वीडियो बनाकर अपने X हैंडल पर शेयर किया और दावा किया कि महिला ने एक पैसेंजर को धक्का दिया था और क्रू मेंबर्स के साथ गाली गलौज की थी। इसलिए उसे फ्लाइट से उतार दिया गया।

फ्लाइट एयर इंडिया एक्सप्रेस की थी और सूरत से बेंगलुरु जा रही थी। करीब 24 सेंकेंड के वीडियो में 2 सुरक्षाकर्मियों को महिला को घसीटकर ले जाते हुए देखा जा सकता है। पैसेंजर को धक्का देने और गाली गलौज करने पर क्रू मेंबर्स ने विरोध किया तो महिला हंगामा करने लगी। इसलिए क्रू मेंबर्स ने सुरक्षाकर्मियों को बुलाकर महिला को फ्लाइट से उतरवा दिया। इसके बाद फ्लाइट बेंगलुरु जाने के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन

 

प्लेन से उतरने के बाद भी चिल्लाती रही महिला

हालांकि News24 किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता, लेकिन HT की रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जिस महिला को सुरक्षाकर्मी घसीटकर ले जा रहे हैं, वह ऊंची आवाज में अपनी भाषा में कुछ बड़बड़ा रही थी। उसे चीखते चिल्लाते हुए सुना जा सकता है, लेकिन वह क्या बोल रही थी? वह समझ नहीं आया।

विज्ञापन

दूसरी ओर, प्लेन से उतरने के बाद भी सुरक्षाकर्मी उसे शांत करने की कोशिश करते देखे गए। उन्होंने उससे अनुरोध किया कि वह शांत हो जाए, लेकिन महिला चिल्लाती रही और उसके बोलने के अंदाज से लग रहा है कि वह कुछ गलत ही बोल रही है। फ्लाइट के अंदर भी महिला गाली गलौज करते हुए धक्का मुक्की करती रही। उसने इतना हंगामा किया कि फ्लाइट टेकऑफ होने में करीब एक घंटा लगा गया। इसलिए कुछ पैसेंजर्स भड़क भी गए थे।

विज्ञापन

महिला ने क्यों की धक्का मुक्की, गाली गलौज?

रिपोर्ट के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कीं। एक यूजर ने कमेंट किया कि फ्लाइट में ऐसा क्या हुआ, जो महिला ने धक्का मुक्की और गाली गलौज की। एक यूजर ने लिखा कि उसने जरूर कुछ गलत किया होगा, जिसके कारण क्रू ने उसे इस तरह घसीटा। एक यूजर ने लिखा कि लोगों को बिना किसी कारण के संघर्ष करने की आदत क्यों पड़ जाती है? चाहे वह सड़क पर हो या हवा में। एक यूजर ने लिखा कि लोगों के पास धैर्य की कमी है, चाहे वे कहीं भी हों।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ