Video: कांस्टेबल को 'जानबूझकर' कुचला गया...दिल्ली पुलिस की जांच में खुलासा, जानें क्यों की गई हत्या?

Delhi Hit And Run Case: दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को कुचलने की वजह सामने आ गई है। गिरफ्तार आरोपी के बयान और CCTV से जानबूझकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, लेकिन आरोपियों का शराब माफिया से कनेक्शन नहीं है, बल्कि शराब पीने से रोकने का मामला है।

Delhi Constable Sandeep Hit And Run Case

पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद वारदात की वजह का खुलासा किया।

Delhi Police Constable Hit And Run Case: दिल्ली पुलिस को कांस्टेबल संदीप को कार से कुचलकर मारने के मामले में नया मोड़ आ गया है। दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करके एक आरोपी रजनीश को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे आरोपी का नाम धर्मेंद्र है। एक जनरल स्टोर चलाता है और दूसरे का प्रॉपर्टी रेंटल का बिजनेस है।

विज्ञापन

वारदात में इस्तेमाल की गई कार जब्त कर ली गई है। कार के अंदर शराब की बोतल और चिप्स मिले हैं। वहीं रजनीश से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की, जिसमें शराब माफिया वाले एंगल को सिरे से खारिज कर दिया गया और वारदात अंजाम देने की असली वजह बताई गई। वारदात की जांच CBI को सौंपने पर विचार दिल्ली पुलिस कर रही है।

विज्ञापन

शराब पीने से रोकने पर हुई थी काफी कहासुनी

पुलिस सूत्रों के अनुसार, FIR में मेंशन किया गया है कि कांस्टेबल संदीप पर जानबूझकर हमला किया गया है। संदीप अपनी गश्त की ड्यूटी पर था। चोरी आदि की घटनाएं पकड़ने के लिए वह वर्दी में नहीं, बल्कि सिविल यूनिफॉर्म में गश्त कर रहा था। गश्ते करते हुए वह रेलवे रोड की ओर जा रहा था। इस दौरान रेलवे की पार्किंग में खड़ी कार को देखकर वह रुका।

विज्ञापन

संदीप ने कार के पास जाकर देखा कि धर्मेंद्र और रजनीश अंदर बैठे हैं। वे शराब पी रहे हैं। संदीप में उनकी हरकत पर आपत्ति जताई और दोनों युवकों को वहां जाने के लिए कहा, लेकिन दोनों ने मना कर दिया। सख्ती बरतने पर दोनों की संदीप से बहस हो गई। संदीप ने उन्हें कानूनी कार्रवाई करने की धमकी दी तो दोनों कार लेकर वहां से चले गए।

विज्ञापन

CCTV से भी जानबूझकर कुचलने की पुष्टि हुई

FIR के अनुसार, धमकी मिलने से धर्मेंद्र भड़क गया था। इसलिए वह वीना एनक्लेव के बाहर संदीप का इंतजार करने लगा। जैसे ही संदीप बाइक पर गली में घुसा, उसक पीछा किया गया। स्पीड तेज करके बाइक को पीछे से टक्कर मारी गई, जिससे संदीप पीछे की तरफ गिर गया। उसके गिरते ही कार उसे घसीटकर आगे ले गई और कुचलते हुए निकल गई।

पुलिस को गली में लगे CCTV कैमरे की फुटेज मिली, उसे देखने पर भी इसकी पुष्टि हुई कि आरोपियों ने संदीप को बिना किसी उकसावे के जानबूझकर कुचला गया। लोगों ने संदीप को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे पश्चिमी विहार के बालाजी अस्पताल में रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ