नशे में महिला ने मिलाया एक नंबर, सुबह उठी तो बन चुकीं थी मकान मालकिन

Luana Ribeira

The woman dailed a number

विज्ञापन

Trending News: लोग शराब के नशे में अकसर ऐसा काम कर बैठते हैं जिसे होश में करने की उनकी हिम्मत नहीं होती। ब्रिटेन की एक महिला के साथ भी ऐसा ही हुआ। दरअसल, एक दिन रात को शराब पीने के बाद उन्होंने अपने मोबाइल में सेव एक नंबर मिलाया। जब सुबह उनका नशा टूटा और वह उठीं तो उन्हें पता चला कि वह एक मकान की मालकिन बन चुकीं हैं।

घर खरीदना चाहतीं थी

डेली स्टार वेबसाइट की एक खबर के अनुसार 40 साल की लुआना रिबेरिया (Luana Riberia) ब्रिटेन के नॉर्थ वेल्स (North Wales) में रहती थी। वह वहां नाइट क्लब में काम करती थीं। वह एक घर खरीदना चाहती थी। हाल ही में वह अपने दोस्त के साथ एक घर देखकर भी आईं। लेकिन वह घर उनके दोस्त को पसंद नहीं था।

Advertisment

17 लाख के घर की मालकिन बनी

एक दिन लुआना नाइट क्लब में अपने काम पर थी। शिफ्ट खत्म होने के बाद उन्होंने शराब पी। फिर मोबाइल में सेव एक नंबर मिला दिया। जब वह सुबह उठी तो उन्हें पता चला कि नंबर उस प्रोपर्टी डीलर का था  जिसके माध्यम से वह घर देखकर आई थी। इतना ही नहीं रात में उन्होंने वह घर 17 लाख की बोली में खरीद भी लिया। इस बात का पता भी उन्हें तब लगा जब सुबह उनके डीलर का फोन आया और उन्हें उसने रात का पूरा माजरा समझाया। हालांकि इसके बाद उन्होंने उस घर को एक साल बाद दोगुने प्रोफिट में बेच दिया।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ