IRCTC Ticket Booking : ट्रेन को आम लोगों की सवारी कहा जाता है। इसका किराया भी फ्लाइट से सस्ता पड़ता है लेकिन इस वक्त एक शख्स का पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें बेंगलुरु से हावड़ा के बीच ट्रेन की टिकट का किराया दिखाया गया है। किराया देखकर लोगों की आंखें चौंधिया गईं हैं। सोशल मीडिया पर लोगों ने सलाह दी है कि इससे अच्छा तो हम फ्लाइट से चले जाएं, या बिना टिकट ही यात्रा कर लें। आगे पढ़िए आखिर क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया प्लेटफोर्म X पर एक यूजर ट्रेन बुक करने का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। स्क्रीनशॉट शेयर कर यूजर ने लिखा है कि ईमानदारी से कहूं तो मुझे समझ में नहीं आता कि दो अच्छी तरह से जुड़े मेट्रो शहरों के बीच एक साधारण सुपरफास्ट ट्रेन में 2A टिकट के लिए कौन 10 हजार से अधिक का भुगतान करने को तैयार होगा, जबकि एक साधारण 2A टिकट का किराया 2.9 हजार है।
बेंगलुरु से हावड़ा का किराया देख चौंक गए लोग
दरअसल शख्स बेंगलुरु से हावड़ा के लिए ट्रेन संख्या 12864 के सेकंड एसी में टिकट बुक कर रहा था, इस दौरान उसे ट्रेन का किराया 10100 रुपये बताया गया। यह देखकर वह हैरान हो गया और इसका स्क्रीनशॉट शेयर कर दिया, जो वायरल हो गया। यूजर ने बताया कि वह प्रीमियम तत्काल कोटे से टिकट बुक कर रहा था।
Posts from the indianrailways
community on Reddit
पोस्ट वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा कि कोई भी व्यक्ति बिना टिकट के द्वितीय श्रेणी एसी में यात्रा करे और इसके लिए जुर्माना भरे तो वो भी दस हजार से कम ही होगा। एक ने लिखा कि इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए दस हजार देना महंगा है, मैं कुछ दिन पहले गया था और मेरा अनुभव ठीक नहीं है।
यह भी पढ़ें : चमत्कार! ऊपर से निकल गई पूरी ट्रेन, वो उठ बैठा और… रेलवे कर्मचारी भी उसे देख रह गए दंग
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि इतने में या इससे कम में फ्लाइट का टिकट मिल सकता है। एक ने लिखा कि रेलवे आम लोगों को लूट रहा है, आम इंसान की सवारी कही जाने ट्रेन भी खास लोगों के लिए चल रही है। एक ने लिखा कि ये फेक स्क्रीनशॉट है, इतना किराया नहीं है, मैंने अभी चेक किया है। एक अन्य ने लिखा कि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मेडिकल कारणों से हवाई यात्रा नहीं कर सकते। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो गाड़ी भी नहीं चला सकते। इससे प्रीमियम कोटे से टिकट महंगा पड़ रहा है
जानकारी के लिए बता दें कि प्रीमियम तत्काल कोटे का टिकट डिमांड के अनुसार बढ़ता जाता है, जबकि साधारण तत्काल टिकट का किया आमतौर पर फिक्स होता है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
1 day agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
3 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines