Om Pratap
Read More
---विज्ञापन---
Viral Video: आंध्र प्रदेश के तिरुपति के पास एक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में मर्सिडीज की टक्कर के बाद एक ट्रैक्टर को दो हिस्सों में बंटा दिखाया गया है। घटना चंद्रगिरि बाईपास रोड की बताई जा रही है।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विपरीत दिशा से आ रहा ट्रैक्टर अचानक मर्सिडीज बेंज कार से टकरा गया। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि ट्रैक्टर की टक्कर के बाद मर्सिडीज बेंज कार के बोनट का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया जबकि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया।
A #tractor broke into two pieces after #collision with a $Mercedes
The #accident happened near #Tirupati
🤣🤣🤣🤡 pic.twitter.com/VHYzQWMm0g
— अज्ञात राजा🚩 (@unknownn_raja) September 27, 2022
बता दें कि ट्रैक्टर और कार की टक्कर के बाद दोनों के ड्राइवर सुरक्षित हैं। ट्रैक्टर के ड्राइवर को हल्की चोटें आईं हैं। वहीं, कार में सवार अन्य लोग भी बिलकुल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हाल ही में इंडस्ट्रियलिस्ट साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत के बाद मर्सिडीज की सेफ्टी को लेकर सवाल खड़े हो गए थे। दरअसल, मर्सिडीज पर सवार होकर जा रहे साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे के बाद मर्सिडीज के सेफ्टी फीचर को लेकर सवाल भी खड़े हुए थे।
अभी पढ़ें – ऑटो से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।