Toxic Boss Insensitive Response Employees Car Accident: अक्सर कॉर्पोरेट संस्थानों में वर्क कल्चर को लेकर बहस होती है। कई बार ऊपर से लेकर निचले स्तर के कर्मचारी तक पर काम का दबाव इतना हावी हो जाता है कि ‘मानवता’ भी शर्मसार होने लगती है। ऐसे ही एक मामले ने लोगों का ध्यान खींचा है। जिसमें बॉस ने अपने कर्मचारी के कार एक्सीडेंट की तस्वीर भेजने पर भी उसकी बात नहीं मानी। बॉस ने यहां तक कह दिया कि परिवार में मौत के अलावा कोई बहाना नहीं चलेगा। क्या है पूरा मामला, आइए आपको बताते हैं।
एक्सीडेंट का फोटो बॉस को भेजा
दरअसल, एक्स पर @kirawontmiss हैंडल से एक किस्सा शेयर किया है। जिसमें बताया गया है कि ऑफिस जाते समय एक कर्मचारी का रोड एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद जब कर्मचारी लेट होने लगा तो उसने अपनी टूटी-फूटी कार का फोटो बॉस को भेज दिया। जिससे गंभीर दुर्घटना का पता लग रहा था। हालांकि बॉस ने जो जवाब दिया, उसे देख लोग भड़क गए। मैनेजर ने चिंता जताने के बजाय कर्मचारी से कहा कि वह लगातार अपने बारे में अपडेट देता रहे।
कंपनी इसे माफ नहीं करेगी
मैनेजर ने कर्मचारी को मैसेज लिखकर कहा- मुझे बताते रहो कि तुम किस समय ऑफिस पहुंच रहे हो। एक दिन बाद कोई जवाब न मिलने पर मैनेजर ने एक और मैसेज भेजा। जिसमें उसने लिखा- यह समझ में आता है कि तुम लेट क्यों हुए, लेकिन परिवार में किसी की मौत के अलावा अगर तुम ऑफिस नहीं आते हो तो उसे कंपनी माफ नहीं करेगी।
ये भी पढ़ें: पहले दिया 25% बोनस, फिर नौकरी से निकाला, कंपनी के VP ने सोशल मीडिया पर निकाली भड़ास
भड़क गए यूजर
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स बुरी तरह भड़क गए। एक यूजर ने लिखा- एक यूजर ने लिखा- “मैं ऐसे बॉस के साथ काम करने के बजाय कोई नई नौकरी ढूंढूंगा।” वहीं एक यूजर ने कहा- इस तरह के मैनेजर मुझे डराते हैं?” वहीं एक ने इसके उलट अच्छा अनुभव साझा करते हुए लिखा- मेरे बॉस ने मुझे ऑफिस आर्स के दौरान घर जाने की अनुमति दे दी ताकि मैं एक बिल्ली को गोद ले सकूं। आपको बता दें कि हाल ही में महाराष्ट्र के पुणे में एक सीए टॉपर की आत्महत्या ने झकझोर कर रख दिया था। जिसमें उसने मल्टीनेशनल कंपनी में काम के दबाव में मौत को गले लगा लिया।
ये भी पढ़ें: Viral Video: ‘गाली देगा…’ किराए को लेकर महिलाओं ने मचाया बवाल, चप्पलों से कर दी ई-रिक्शा वाले की कुटाई
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines