अमीर कौन नहीं बनना चाहता? बहुत से लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी कामयाबी नहीं मिल पाती। दूसरी ओर किस्मत साथ दे तो आदमी सिर्फ उस चीज से करोड़पति बन जाता है, जिसकी आम तौर पर हम कूड़े से ज्यादा कीमत नहीं समझते। औरतों के सिर के बाल बड़े महंगे बिकते हैं, यह बात तो हर कोई जानता है। इसके उलट एक और पहलू है, जिस पर एक बार तो किसी को भी यकीन नहीं होगा कि क्या सच में बिना कटे अंडर आर्म्स हेयर (बगल के बाल) भी आपको लाखों-करोड़ों में खिला सकते हैं। ब्रिटेन की एक महिला इस बात का जीता-जागता सबूत है, जो इनके शो ऑफ से ही हर महीने लगभग 8 लाख रुपए के बाल कमा रही है।
- अब तक बगल के बालों के शो ऑफ से 5 करोड़ रुपए से ज्यादा चुकी ब्रिटेन की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फेनेला फॉक्स
इन दिनों सुर्खियों में चल रही फेनेला फॉक्स ब्रिटेन के वॉर्सेस्टर की रहने वाली है और पेशे से सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है। न्यूयॉर्क पोस्ट द्वारा पब्लिश एक रिपोर्ट के मुताबिक एक मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स रखतीं 30 साल की फेनेला फॉक्स नामक यह महिला अपने बगल के बालों को ऑनलाइन बेचती (इनकी फोटो-वीडियो ऑनलाइन अपलोड करती है) हैं, जिससे उन्हें हर महीने 9500 डॉलर की आय होती है, जो भारतीय करंसी में 7 लाख 89 हजार रुपए के करीब बनती है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि यह महिला एक साल में सिर्फ अपने अंडर आर्म्स बाल बेचकर ही 95 लाख रुपए कमा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक फेनेला का कहना है कि उन्होंने पिछले करीब 6 साल से अपने आर्मपिट को शेव नहीं किया है और इनके शो ऑफ से वह अब तक 5 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर चुकी हैं यानि इस अजीब-ओ-गरीब काम ने उन्हें करोड़पति बना दिया है। फेनेला भले ही इस काम से लाखों-करोड़ों रुपए कमा रही हैं, लेकिन लोग उन्हें वह सम्मान नहीं देते जो वह चाहती हैं। फेनेला का कहना है कि लोग उन्हें बुरी नजरों से देखते रहते हैं और कई लोग उन्हें ब्लैकमेल करने की कोशिश भी करते हैं।
जानें एक ऐसे कॉलेज के बारे में, जहां सिखाया जाता सिगरेट पानी; गजब-पैरेंट्स को भी नहीं कोई परवाह
इतना ही नहीं, एक और बड़ी विडम्बना यह भी है कि जिस चीज ने फेनेला को बिना मेहनत के ही करोड़पति बना दिया, उसने जिंदगी की एक अहम खुशी भी छीन ली। फेनेला की मानें तो उन्हें इस बात का बहुत दुख है कि आज तक उनका कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं बना। जहां तक इसकी वजह की बात है, फेनेला बताती हैं कि उन्होंने प्रचलित महिला सौंदर्य मानकों के जवाब में अपने शरीर के बालों को ऑनलाइन पोस्ट करना शुरू कर दिया, जो उन्हें दमनकारी लगा। लोगों की तरह-तरह की परेशान कर देने वाली बातों की वजह से उनका जीवन पीटीएसडी से ग्रस्त हो गया है। दो पुरुषों ने उसे यह सोचकर परेशान किया कि वह उनके साथ थ्रीसम में शामिल होगी। लोगों ने उनके बारे में किसी के साथ भी सेक्सुअल रिलेशन बना लेने वाली एक औरत के बारे में धारणा बना ली है। लोगों की इस सोच ने उनकी जिंदगी को और अधिक चुनौतीपूर्ण बना दिया है।
यह भी पढ़ें: एक गलती ने लूटा अरबपति बनने का सपना; सोच-सोचकर डिप्रेशन में चली गई 77 साल की औरत
दो घटनाएं शेयर करते हुए फेनेला बताती हैं कि पहली घटना 2018 में हुई थी, जिसने उसे पहले जैसा नहीं छोड़ा। एक आदमी मेरे साथ बलात्कार करने, यातना देने और हत्या करने तक उतारू हो गया था। इसके बाद इसी साल जनवरी में एक अन्य व्यक्ति नियमित रूप से किसी अन्य व्यक्ति से ऑनलाइन लंबे ईमेल निबंध भेजता है। इतना ही नहीं, उन्हें कभी-कभी इंडस्ट्री के बाहर के लोगों से जुड़ना मुश्किल लगता है और उन्हें अपनी नौकरी के बारे में झूठ बोलने की जरूरत महसूस होती है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो में फिर सरेआम शर्मसार हुई मानवता, बुजुर्ग से मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
उन्होंने कहा, “जब मैं 18 साल की हुई (मैं अब 30 साल की हूं) तब से मैं एडल्ट इंडस्ट्री में हूं और मैंने अपना काफी समय अपने शयनकक्ष में पुरुषों के लिए कपड़े उतारने में बिताया है। यह दावा करना मूर्खतापूर्ण होगा कि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ”। फेनेला ने डेटिंग को लेकर अपनी कठिनाइयों को भी साझा किया। उन्होंने खुलासा किया, “मैं जीविकोपार्जन के लिए पुरुषों का ऑनलाइन मनोरंजन करती हूं, लेकिन व्यक्तिगत रूप से उनके सामने मैं चिंतित हो जाती हूं। मैं बहादुर बनूंगी और शायद साल में दो बार चुंबन लूंगी-मेरी सेक्स लाइफ में कमी अक्सर मेरे कई प्रशंसकों के लिए सदमे के रूप में सामने आती है”।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
3 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
3 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
3 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines