जानबूझकर चोरी कराने के लिए खड़ी कर दी साइकिल, चोरों को लगे तगड़े झटके

Video of Bicycle Thief Viral : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साइकिल चोर एक प्रैंक में फंस गए। साइकिल लेकर भागने की कोशिश में औंधे मुंह गिर पड़े और चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें समझ आया गया कि वह प्रैंक के शिकार हो गए है।

thieves stealing bicycle

साइकिल चोर का वीडियो वायरल

विज्ञापन

Video of Bicycle Thief Viral : चोर तो बस चोरी करने की फिराक में रहते हैं, कब मौका मिले और हाथ साफ कर फरार हो जाएं। हालांकि दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो चोरों को सबक सिखाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने चोरों को चोरी करने का अवसर दिया और फिर उन्हें करारा सबक सिखाया।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, वीडियो में एक जगह एक साइकिल खड़ी दिखाई दे रही है। सुनसान जगह पर खड़ी साइकिल को कई लोगों ने चुराने की कोशिश की लेकिन जब चोर साइकिल लेकर भागने लगे तो औंधे मुंह गिर पड़े और यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।

Advertisment

ऐसे जाल में फंसे चोर

एक शख्स ने जानबूझकर अपनी साइकिल सुनसान जगह पर खड़ी कर दी और दूर कैमरा लगाकर चोरी होने का इंतजार करता रहा। एक के बाद एक कई चोर सायकिल चुराने के लिए आये लेकिन सब चोटिल होकर गिर पड़े। दरअसल साइकिल को एक रस्सी से बांध रखा था और जैसे ही साइकिल लेकर चोर भागते, रस्सी की वजह से गिर पड़ते।

देखिए वीडियो


सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोगों की हंसी नहीं रुक रही है। इस वीडियो पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि मुझे तो ये समझ नहीं आ रहा है कि चोर साइकिल से बांधी गई रस्सी कैसे नहीं देख पाए। चोर चोरी करने से पहले काफी सतर्क रहते हैं, कहीं ये जानबूझकर रिकॉर्ड किया गया वीडियो तो नहीं है।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि अभी तक जो मैंने चोरी की घटनाएं देखी है, उनमें से सबसे मजेदार यही है। एक ने लिखा कि दूसरों के सामने लेकर भागने वालों को करारा सबक मिला है। एक ने लिखा कि चोरों के साथ शायद ही ऐसा प्रैंक किसी ने किया हो, वीडियो देखकर मजा आ गया।

बता दें कि वीडियो को @PicturesFoIder नाम X अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को लगभग 8 मिलियन लोग देख चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ