Viral Post: जहां पूरी दुनिया क्रिसमस की तैयारियों में जुटी है और इस खुशी के मौके को सेलिब्रेट करने के लिए सजावट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ एक अजीब घटना सामने आई है। हाल ही में अमेरिका के कोलोराडो राज्य में नैटिविटी सीन से चुराई गई बेबी जीसस की मूर्ति को गुमनाम तरीके से पास के फायर स्टेशन पर छोड़ दिया गया। अजीब बात ये है कि जिस व्यक्ति ने मूर्ति वापस की, उसने मूर्ति के साथ एक सॉरी नोट भी छोड़ा। आइए इसके बारे में जानते हैं
चोरी हुई थी मूर्ति
कुछ दिनों पहले ही नैटिविटी सीन से बेबी जीसस की मूर्ति चोरी हो गई थी। चोरी होने के बाद फोर्ट कॉलिन्स पुलिस डिपार्टमेंट ने एक Facebook पोस्ट शेयर किया था। इसमें एक युवा लड़के की धुंधली तस्वीर थी, जिसके हाथ में मूर्ति थी। तस्वीर को सिक्योरिटी कैमरे ने कैद कर लिया गया।
इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा था कि इस ग्रिंच ने ओल्ड टाउन स्क्वायर नैटिविटी सीन से बेबी जीसस की मूर्ति चुराकर क्रिसमस को बर्बाद करने की कोशिश की। यदि आप इस संदिग्ध को पहचानते हैं, तो कृपया अधिकारी ब्रिटिंघम को सूचित करें। यहां हम वो पोस्ट शेयर कर रहे हैं।
चोर ने खुद ही वापस की मूर्ति
हालांकि घटना के कुछ दिन बाद ही पुलिस ने केस को बंद करते हुए अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर मूर्ति के वापस मिलने की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बेबी जीसस की मूर्ति फोर्ट कॉलिन्स के पाउडर फायर अथॉरिटी स्टेशन पर मिली थी। इस पोस्ट में एक तस्वीर भी है, जिसमें दो फायरमैन मूर्ति को अपने हाथों में पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि मूर्ति के चेहरे पर एक माफीनामा चिपका हुआ था, जिसमें लिखा था कि मुझे वास्तव में खेद है। मैंने इस समय एक मूर्खतापूर्ण गलती की है। ऐसा दोबारा नहीं होगा। यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि चोरी के पीछे कौन व्यक्ति था।
यह भी पढ़ें – 42 सेकेंड तक मंडराती रही ‘मौत’, आगरा की यह घटना ‘चमत्कार’ से कम नहीं; दहला देगा Video
संबंधित खबरें
हिमंता बिस्वा सरमा से एक शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
12 hrs agoKetu Gochar 2026: आज केतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर-कारोबार में बनेंगे तरक्की के योग
17 hrs ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
2 days agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
3 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
4 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
4 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
4 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
6 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines