Viral Video : चोरी की कई घटनाएं कैमरे में कैद हो चुकी हैं। कुछ घटनाएं चोरों के बुलंद हौसले को दिखाती हैं, जो खौफ पैदा करती हैं तो कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं जिसे देखने के बाद हंसी रोकना भी मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक चोरी को महिला सबक सिखाती दिखाई दे रही है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि एक शख्स एक दुकान में गया और पिस्टल के दम पर लूटपाट करने की कोशिश की। शख्स दुकान के काउंटर के पास खड़ा होकर मौके का इंतजार करने लगा। महिला अपने काम में व्यस्त थी। मौका मिलते ही शख्स ने पिस्टल निकालकर लूटपाट करने की कोशिश की लेकिन महिला उस पर भारी पड़ गई।
महिला ने शख्स के हाथ को पकड़ लिया और उसे ही पीटने लगी। जब चोर को लगा कि वह पकड़ा जाएगा तो सब कुछ छोड़ कर भागने लगा। महिला ने भी तुरंत पास में रखे हथौड़े को लेकर चोर को खदेड़ने लगी। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो वायरल खूब वायरल हो रहे है।
वीडियो के बारे जांच करने पर पता चला कि घटना साल 2016 में अमेरिका में हुई थी। भारतीय-अमेरिकी महिला स्टोर क्लर्क के तौर पर काम कर रही थी, 17 साल का लड़का पिस्टल लेकर लूटने पहुंच गया लेकिन महिला उससे भिड़ गई और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। अब यह वीडियो एक बार फिर से जमकर वायरल हो रहा है और इस पर तरह-तरह के लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : मुझे एक महीने फ्री में रखो, रिजल्ट न मिले तो..ब्रिटेन में रहने की चाहत में वायरल हुई ये लड़की
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ये भारतीय नारी है भाई, सब पर भारी है। एक अन्य ने लिखा कि महिला ने वाकई बहुत बहादुरी दिखाई है और जबरदस्त सबक सिखाई है। एक अन्य ने लिखा कि वह सबसे बेवकूफ इंसान है। उसने कुछ डॉलर के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी? भगवान उसके बच्चों को आशीर्वाद दे। एक अन्य ने लिखा कि हम भारतीय साहस की भावना के साथ पैदा हुए हैं।
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
4 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines