हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

युवक को ट्रेन के सामने रील बनाना पड़ा भारी, चपेट में आने से हुआ घायल 

विज्ञापन

इन दिनों लोगों में इंस्टाग्राम रील बनाने का क्रेज काफी ज्यादा बढ़ चुका है। फिलहाल सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख हैरान हो जाएंगे आप। इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि युवा कंटेट के चक्कर में कितनी जान जोखिम में डालते हैं।

दरअसल, ये वायरल वीडियो तेलंगाना का है। इस वीडियो में 17  वर्षीय लड़का वीडियो बनाने के चक्कर में ट्रेन के बेहद करीब चल रहा था। तभी ट्रेन ने ऐसा टक्कर मारा की लड़का घायल हो गया। ये वीडियो देखकर कोई भी हिल जाएगा। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
घायल युवक को तुंरत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। युवक का नाम अक्षय राजु है। अक्षय इंजीनियरिंग का छात्र है। जानकारी के मुताबिक अक्षय अपने दोस्तों के साथ रेलवे ट्रैक के पास ‘रील’ बनाने गया था। ट्रेन की अवाज सुनते ही दोस्तों ने अक्षय को आवाज भी लगाई, लेकिन उसने नहीं सुना।
ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है और लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola