नासा का वॉयजर 1 मिशन एक बार फिर मानवता के लिए ऐतिहासिक पल लेकर आने वाला है. नवंबर 2026 में वॉयजर 1 पृथ्वी से एक लाइट डे की दूरी पर पहुंच जाएगा. यह उपलब्धि केवल विज्ञान की नहीं बल्कि पूरी मानव सभ्यता के लिए गर्व की बात होगी. वॉयजर 1 को साल 1977 में लॉन्च किया गया था और तब से यह लगातार अंतरिक्ष की गहराइयों में आगे बढ़ता जा रहा है. आज यह पृथ्वी से सबसे दूर मौजूद अंतरिक्ष यान है. वैज्ञानिक इसे अंतरिक्ष में मानवता का दूत मानते हैं जो हमारी समझ से कहीं आगे जाकर ब्रह्मांड के रहस्यों को उजागर कर रहा है.
क्या होता है एक लाइट डे और क्यों है यह खास?
हम आम तौर पर दूरी को किलोमीटर या मील में मापते हैं लेकिन अंतरिक्ष में यह पैमाना बहुत छोटा पड़ जाता है. वहां दूरी को प्रकाश की गति से मापा जाता है. नासा की जेट प्रोपल्शन लैब के अनुसार एक लाइट डे का मतलब है वह दूरी जिसे प्रकाश 24 घंटे में तय करता है. यह दूरी करीब 16 बिलियन मील यानी लगभग 26 बिलियन किलोमीटर होती है. जब वॉयजर 1 इस दूरी तक पहुंचेगा तो यह पहली बार होगा जब कोई मानव निर्मित यान पृथ्वी से इतना दूर होगा. यही वजह है कि वैज्ञानिक इसे अंतरिक्ष विज्ञान का एक बड़ा मील का पत्थर मान रहे हैं.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला या ईरान, दुनिया में किस देश के पास है सबसे बड़ा तेल भंडार? फिर भी क्यों है गरीब
गुड मॉर्निंग भेजेंगे आज जवाब मिलेगा दो दिन बाद
वॉयजर 1 से संपर्क करना आसान नहीं है. प्रकाश की गति से भेजा गया कोई भी सिग्नल पृथ्वी से वॉयजर तक पहुंचने में करीब 24 घंटे लेता है. यानी अगर कोई कमांड भेजी जाती है तो उसका जवाब वापस आने में पूरे 48 घंटे लगते हैं. वॉयजर प्रोजेक्ट मैनेजर सूजी डोड इसे आसान भाषा में समझाती हैं. अगर सोमवार सुबह 8 बजे वॉयजर 1 को गुड मॉर्निंग कहा जाए तो उसका जवाब बुधवार सुबह लगभग 8 बजे मिलेगा. यही दूरी इस मिशन को और भी रोमांचक बनाती है.
चुनौतियों भरा सफर और भविष्य की खोज
वॉयजर 1 फिलहाल इंटरस्टेलर स्पेस में यात्रा कर रहा है और करीब 38 हजार मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी से दूर जा रहा है. इतने लंबे सफर में चुनौतियां भी कम नहीं हैं. ऊर्जा बचाने के लिए कई उपकरण बंद किए जा चुके हैं ताकि यान काम करता रहे. सबसे बड़ा खतरा यह है कि अगर अत्यधिक ठंड के कारण प्रोपेलेंट लाइनें जम गईं तो यान का एंटीना पृथ्वी से संपर्क खो सकता है. वॉयजर 1 और वॉयजर 2 ही ऐसे यान हैं जो हेलियोस्फीयर के बाहर काम कर रहे हैं. वैज्ञानिक उस क्षेत्र को समझना चाहते हैं जहां सूर्य की हवाएं और इंटरस्टेलर स्पेस आपस में मिलते हैं. यही अनजान सफर भविष्य की नई खोजों की उम्मीद जगाता है.
संबंधित खबरें
Video : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 day agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
2 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
2 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
2 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
2 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
4 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
5 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
5 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
11 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines