Snake Found In Ice Cream : ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जब खाने के सामान में आपत्तिजनक चीजें मिल चुकी हैं। एक बार आइसक्रीम में कटी हुई उंगली मिली तो एक अन्य मामले में मरा हुआ जानवर मिला था। अब ऐसा ही चौंकाने वाला मामला थाईलैंड से सामने आया है। यहां एक शख्स ने खाने के लिए आइसक्रीम खरीदा तो वह हैरान रह गया। दरअसल, आइसक्रीम में ही मरा हुआ सांप था।
थाईलैंड के रहने वाले एक शख्स ने खाने के लिए आइसक्रीम खरीदी थी। जब वह आइसक्रीम खाने जा रहा था तो उसमें एक अजीब चीज दिखाई दी। ध्यान से देखने पर पता चला कि उसमें एक मरा हुआ सांप है, जो आइसक्रीम के साथ जम गया है। शख्स ने इसकी फोटो ली और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उसने लिखा, “तुम्हारी आंखें बहुत प्यारी हैं। तुम इस तरह कैसे मर सकते हो? ये असली तस्वीर है क्योंकि मैंने इसे खुद खरीदा है।”
खाने से पहले ही पड़ गई नजर
थाईलैंड के मुआंग रत्चबुरी क्षेत्र के ‘रेबन नाकलेंगबून’ नाम के व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है। शख्स ने बताया कि उसने ब्लैक बीन आइसक्रीम बार से इसे खरीदा था। जब वह इसे खाने की कोशिश करने लगा तो नजारा देख हैरान रह गया। हालांकि, शख्स ने डरकर आइसक्रीम को फेंकने की जगह उसकी फोटो ली और इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
लोगों की प्रतिक्रियाएं
कुछ लोगों का कहना है कि काले-पीले रंग का यह सांप जहरीला था, जबकि कुछ अन्य का मानना है कि यह एक पेड़ पर रहने वाला छोटा सांप था। हालांकि, आइसक्रीम में सांप मिलने की वजह से लोग हैरान हैं कि आखिर यह किस स्तर की लापरवाही है। लोगों की जान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और कोई कठोर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
यह भी पढ़ें : अकेली मोनालिसा ने 4 गुंडों को चटाई धूल, सोशल मीडिया पर छाए महाकुंभ वायरल गर्ल के 5 वीडियो
सोशल मीडिया पर तमाम लोग इस पर मजाकिया कमेंट्स कर रहे हैं तो कुछ इसे गंभीर लापरवाही करार दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि यह एक गंभीर लापरवाही है, आइसक्रीम वाले के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि “चलो कोई बात नहीं, अब नया फ्लेवर ट्राय करो, मजा आएगा। अनुभव जरूर बताना।” एक अन्य ने लिखा कि “खाओ, अब तो वह आइसक्रीम की तरह ही लगेगा। अच्छा लगता कि आप पुलिस के साथ फोटो शेयर करते।”
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
17 hrs agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
1 day agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
3 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
5 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
6 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
7 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
7 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
7 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
7 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines