एयर होस्टेस की गंदी करतूत! 1Kg सोना ऐसी जगह छिपाया, सुनते ही आ जाए घिन्न!

Air Hostess Dirty Work : कोलकाता की रहने वाली एक एयर होस्टेस को गिरफ्तार किया गया है, एयर होस्टेस ने मलाशय में एक किलो सोना छुपा कर तस्करी करने की कोशिश की थी। हालांकि एयरपोर्ट के अधिकारियों को पहले से ही इसकी भनक लगा गई थी।

Air port

Air Hostess Dirty Work : तस्करी करने के लिए लोग तरह-तरह की तरकीबें अपनाते हैं। कुछ सामानों को छिपाकर एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों को धोखा देने की कोशिश करते हैं तो कुछ अपने शरीर में सामान को भर लेते हैं या छुपा लेते हैं। कोलकाता की एक एयरहोस्टेस के बारे में हैरान करने वाली खबर सामने आई है।

विज्ञापन

तस्करी का घिनौना तरीका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एयर होस्टेस को सोना तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। फ्लाइट मस्कट से कन्नूर पहुंची थी। वहीं एयरपोर्ट के कस्टम अधिकारियों को इसके बारे में पहले से ही जानकारी मिल गई थी। एयरपोर्ट स्टाफ ने एयर होस्टेस को जांच के लिए रोका।

विज्ञापन

बताया गया कि कोचीन एयरपोर्ट के अधिकारियों ने पहले से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कोलकाता की मूल निवासी सुरभि खातून नामक की केबिन क्रू को जांच के लिए रोका था। जांच में पता चला कि इस क्रू के पास एक किलो सोना था, जिसे उसने अपने मलाश्य में छुपाया हुआ।

विज्ञापन

फ्लाइट 28 मई को मस्कट से कन्नूर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंची थी। तलाशी में केबिन क्रू द्वारा मलाशय में छुपाकर रखा गया 960 ग्राम तस्करी का सोना बरामद हुआ। इसके बाद उससे पूछताछ की गई और फिर जज के सामने पेश किया और 14 दिनों की रिमांड पर भेज दिया गया।

विज्ञापन

कहा जा रहा है कि सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस तरह का पहला मामला है जब कोई भारतीय केबिन क्रू मलाशय में लगभग एक किलो सोना छुपाकर तस्करी करने की कोशिश की हो। सूत्रों के मुताबिक, ये केबिन क्रू पहले भी तस्करी कर चुकी है। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि क्या केरल के लोग भी इसमें शामिल है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ