नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए शुगर फ्री खजूर मोदक बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। मोदक गणपति की प्रिय मिठाई में से एक है। इसलिए गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर शुगर फ्री खजूर मोदक के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे। अगर आप एक हेल्थ कॉन्शियस या फिटनेस फ्रीक हैं या वेज लॉस करने की कोशिश कर रहे हैं तो ये स्वीट डिश आपके लिए बेस्ट विकल्प साबित हो सकती है, तो चलिए जानते हैं शुगर फ्री खजूर मोदक बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – घर पर बनाएं कद्दू के छिलके से बना स्वादिष्ट जैम, बच्चे कर जाएंगे एकदम से चट, जानें रेसिपी
शुगर फ्री खजूर मोदक बनाने की सामग्री-
-250 ग्राम खजूर
-100 ग्राम काजू
-100 ग्राम बादाम
-100 ग्राम पिस्ता
-200 ग्राम खसखस
-2 टी स्पून देसी घी
अभी पढ़ें – सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं, तो स्नैक में बनाएं चटपटा ब्रेड पोहा, जानें रेसिपी
शुगर फ्री खजूर मोदक बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले खजूर को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आप खजूर को हल्के गर्म पानी में करीब 10 मिनट भिगोकर रख दें।
इसके बाद आप खजूर से पानी निकालकर गुठलियों को अलग कर लें।
फिर आप मिक्सर जार में खजूर को डालकर स्मूद पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें।
इसके बाद आप काजू, पिस्ता और बादाम को लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें।
फिर आप एक कढ़ाई में खसखस डालें और सुनहरा होने तक भून लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में देसी घी डालकर पिघलाएं।
फिर आप इसमें खजूर पेस्ट डालें और करीब 5-7 मिनट तक भून लें।
इसके बाद आप इसमें भुनी खसखस और ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम) डालकर पका लें।
फिर आप इस मिक्चर को खजूर के कढ़ाई छोड़ने तक पकाएं।
इसके बाद आप इसको एक बर्तन में निकालकर छंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप मोदक बनाने के मोल्ड को हल्के से घी से ग्रीस कर लें।
इसके बाद आप इसमें तैयार खजूर का मिक्चर भरकर मोदक का शेप दे दें।
फिर आप मोदक पर थोड़ी सी खसखस और पिस्ता कतरन अच्छी तरह से लपेट दें।
इसके बाद आप इनको सेट होने के लिए फ्रिज में करीब 2 घंटों तक रख दें।
अब आपके टेस्ट से भरपूर शुगर फ्री खजूर मोदक बनकर तैयार हो चुके हैं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
17 hrs agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
1 day agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 day agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
1 day agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
2 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
3 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
3 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
3 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
5 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines