Bread Poha Recipe: सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं, तो स्नैक में बनाएं चटपटा ब्रेड पोहा, जानें रेसिपी

ब्रेड पोहा

नई दिल्ली: ब्रेड एक फास्ट फूड है जिसको लोग नाश्ते के तौर पर खाना पसंद करते हैं। आमतौर पर ब्रेड की मदद से लोग टोस्ट, सैंडविच या रोल बनाकर खाते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ब्रेड की मदद से पोहा बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। अगर आप नाश्ते में कुछ अलग खाने की सोच रहे हैं तो ब्रेड पोहा एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। ये स्वाद में बहुत चटपटा लगता है। इसको बनाने में भी केवल 15 मिनट ही लगते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी-

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रेड पोहा बनाने की सामग्री-
-3-4 ब्रेड छोटे-छोटे टुकड़ों में कटा
-आधा कप मूंगफली रोस्ट किया हुआ
-आधा चम्मच हल्दी पाउडर
-स्वादानुसार नमक
-आधा कप हरी मटर
-2 चम्मच रिफाइंड तेल
-1 प्याज
-चुटकी भर हींग पाउडर
-4-5 करीपत्ता
-2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
-1 साबुत लाल मिर्च
-1 चम्मच नींबू का रस
-धनिया पत्ती गार्निश के लिए

विज्ञापन

ब्रेड पोहा बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर चटकाएं।
इसके बाद आप इसमें कटी प्याज डालें और सुनहरा होने कर भून लें।
फिर आप इसमें हरी मटर डालें और थोड़ी देर तक पका लें।
इसके बाद आप इसमें मूंगफली डालें और हल्का सा भून लें।
फिर आप इसमें ब्रेड डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें हल्दी, नमक और हींग पाउडर डालकर पका लें।
फिर आप इसमें हल्का सा पानी छिड़ककर नींबू का रस डालें।
इसके बाद आप इसको मिलाकर गैस बंद कर दें और इसको किसी प्लेट में निकाल लें।
अब आपका चटपटा ब्रेड पोहा बनकर तैयार हो चुका है।
फिर आप इसको बारीक कटी धनिया की पत्ती से गार्निश करके गर्मगर्म सर्व करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ