Pooja Attri
Pooja
Read More---विज्ञापन---
नई दिल्ली: कद्दू कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम और फोलेट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी और विटामिन ई के भी गुण मौजूद होते हैं। इसलिए कद्दू की मदद से आमतौर पर घरों में सब्जी, जूस या स्मूदी बनाकर सेवन किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कद्दू के समान ही इसके छिलके भी कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होते हैं? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए कद्दू के छिलके का जैम बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये जैम बहुत स्वादिष्ट और लजीज होता है। अगर आप ब्रेड के साथ किसी डिफरेंट और टेस्टी स्प्रेड की तलाश कर रहे हैं तो ये एक अच्छा ऑप्शन है। इसका स्वाद रोटी, पराठे और चावल के साथ भी खूब मजेदार लगता है, तो चलिए जानते हैं कद्दू के छिलके का जैम बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – गणेश चतुर्थी प्रसाद की थाली में सजाएं बप्पा के प्रिय पान मोदक, जानें रेसिपी
कद्दू के छिलके का जैम बनाने की सामग्री-
-कद्दू 1/2 कप (बीज निकाला हुआ)
-कद्दू के छिलके 1 कप
-ऑरेंज जूस 1/2 कप
-अदरक 1/2 छोटा चम्मच ग्रेट किया
-नटमेग पाउडर 1 छोटा चम्मच
-दालचीनी 1 छोटा चम्मच
-चीनी 1 कप
अभी पढ़ें – नाश्ते में ट्राई करें नए ट्विस्ट के साथ बनी इंडो-चाइनीज एग लॉलीपॉप, जानें रेसिपी
कद्दू के छिलके का जैम बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले कद्दू को अच्छी तरह से धोकर छील लें।
फिर आप इनसे बीच निकालकर काट लें और छिलकों को भी धो लें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में कद्दू और उसके छिलके एक साथ डालें।
इसके साथ ही आप इसमें मसाले, चीनी और ऑरेंज जूस डालें और थोड़ी देर पकाएं।
फिर जब इसमें एक उबाल आ जाए तो आप इसको कम से कम 45 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
इसके बाद जब ये पककर गाढ़ा होने लगे तो आप गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
फिर आप एक बड़े से बाउल के ऊपर छन्नी रख दें।
इसके बाद आप इसके ऊपर कद्दू के मिक्चर को डालें और लकड़ी के चम्मच से स्मेश कर लें।
फिर आप इसको एक कांच के एयरटाइट कंटेनर में रखें और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
अब आपका स्वादिष्ट कद्दू के छिलके का जैम बनकर तैयार हो चुका है।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रेंडिंग, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।