नई दिल्ली: गणेश चतुर्थी महाराष्ट्र में मनाया जाने वाला है एक सबसे बड़ा त्योहार है। इस साल गणेश चतुर्थी का महोत्सव 31 अगस्त 2022 से शुरू होने वाला है जोकि अगले 10 दिनों तक बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसे में लोग अपने घरों में गणपति की मूर्ती स्थापित करते हैं और उनको तरह-तरह के स्वादिष्ट पकवानों का भोग लगाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी के भोग से बप्पा आपसे प्रसन्न हो जाएंगे और आपकी हर एक मनोकामना पूरी करेंगे, तो चलिए जानते हैं पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी बनाने की रेसिपी-
अभी पढ़ें – फिश लवर फैमिली डिनर में बनाएं डिलीशियस कश्मीरी फिश करी, जानें रेसिपी
पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी बनाने की सामग्री-
-2 कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ)
-4 कप पाइनएप्पल स्लाइस
-जरूरत अनुसार घी
-1 कप चीनी
-1 चम्मच इलाइची पाउडर
पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले नारियल को लेकर कद्दूकस कर लें।
फिर आप एक कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर पिघला लें।
इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किया नारियल डालें और हल्का सा भून लें।
फिर आप पाइनएप्पल के टुकड़ों को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लें।
इसके बाद आप इस पेस्ट को नारियल और घी में डालें और अच्छे से मिला दें।
फिर आप इसमें चीनी डालें और अच्छी तरह से मिला दें।
इसके बाद आप इसमें इलायची पाउडर डालें और मिला लें।
फिर आप एक प्लेट या थाली को घी से अच्छी तरह से ग्रीस कर लें।
अभी पढ़ें – हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में शामिल करें मसाला प्याज सलाद, जानें इंस्टेंट रेसिपी
इसके बाद आप इसमें तैयार मिक्चर डालें और समानता में फैला लें।
फिर आप इसको थोड़ी देर जमने के लिए छोड़ दें।
इसके बाद आप इसको बर्फी की शेप में काटकर रख लें।
अब आपकी स्वादिष्ट पाइनएप्पल कोकोनट बर्फी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको बादाम और काजू से गार्निश करके गणपति को भोग लगाएं।
अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी ख़बरें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
7 hrs agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
19 hrs agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
1 day ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
1 day agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
3 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
4 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
5 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines