---विज्ञापन---

Kashmiri Fish Curry Recipe: फिश लवर फैमिली डिनर में बनाएं डिलीशियस कश्मीरी फिश करी, जानें रेसिपी

नई दिल्ली: अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन है और सी फूड खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए कश्मीरी फिश करी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद टेस्टी और लजीज लगती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये गर्मागर्म चावल या रोटी […]

---खबर नीचे जारी है---

नई दिल्ली: अगर आप एक नॉन वेजिटेरियन है और सी फूड खाना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए कश्मीरी फिश करी बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बेहद टेस्टी और लजीज लगती है। इसको आप लंच या डिनर में झटपट बनाकर तैयार कर सकते हैं। ये गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ खूब मजेदार लगता है। अगर आपको स्पाइसी खाना पसंद है तो ये डिश आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकती है। इसका स्वाद एक बार चखकर हर कोई आपसे बार-बार मांगकर खाएगा, तो चलिए जानते हैं
कश्मीरी फिश करी बनाने की रेसिपी-

अभी पढ़ेंहेल्दी डाइजेशन के लिए डेजर्ट में ट्राई करें स्वादिष्ट और पौष्टिक पपीते का हलवा, जानें रेसिपी

कश्मीरी फिश करी बनाने की सामग्री-
-मछली 500 ग्राम
-रिफाइंड ऑयल 1 कप
-अदरक पाउडर 1/2 चम्मच
-गरम मसाला पाउडर 1/2 चम्मच
-काली इलायची 1 पिसी हुई
-नमक 1 चम्मच (स्वादानुसार)
-कश्मीरी लाल मिर्च 1 चम्मच पिसी हुई
-सौंफ 2 चम्मच पिसी हुई
-हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई
-इमली का पेस्ट 1 चम्मच
-लौंग 2 साबुत

कश्मीरी फिश करी बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले फिश को अच्छी तरह से धो लें।
फिर आप इसको थोड़ी देर सूखने के लिए रख दें।
इसके बाद आप एक कढ़ाई में रिफाइंड ऑयल डालकर गर्म करें।
फिर आप इसमें मछली के टुकड़े डालें और सुनहरा होने तक भून लें
इसके बाद आप फिश को निकालकर एक बर्तन में रख लें।
फिर आप एक कागज के तौलिये के उपयोग से एक्स्ट्रा तेल निकाल लें।
इसके बाद आप फिश को थोड़ी देर के लिए अलग रख दें।
फिर आप एक दूसरी कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें।
इसके बाद आप इसमें इसमें लौंग, हरी मिर्च और काली इलायची डालकर भून लें।
फिर आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, अदरक पाउडर, सौंफ पाउडर, गरम मसाला पाउडर, स्वादानुसार नमक और पानी डालें।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ेंगणेश चतुर्थी महोत्सव पर मुंह मीठा करें स्वादिष्ट पाइनएप्‍पल कोकोनट बर्फी से, जानें रेसिपी

इसके बाद आप इन सारे मसालों को अच्छी तरह से मिलाकर थोड़ी देर तक पका लें।
फिर आप इसमें तली हुई मछली डालें और ग्रेवी को गाढ़ा होने तक पका लें।
इसके बाद आप इसको मछली के नरम होने और ग्रेवी से अच्छी तरह से लिपट जाने तक पका लें।
फिर आप इसमें इमली का पेस्ट डालें और अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसको कुछ देर पकाकर गैस बंद कर दें।
अब आपकी स्वादिष्ट कश्मीरी फिश करी बनकर तैयार हो चुकी है।
फिर आप इसको गर्मागर्म चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

---खबर नीचे जारी है---

अभी पढ़ेंलाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 28, 2022 05:47 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola