Bizarre News : चीन से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक लड़की को जबरदस्ती कॉलेज में दौड़ाया गया और दौड़ने के दौरान लड़की की हालत बिगड़ी। इसके बाद लड़की की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कॉलेज के प्रोफेसर को बच्ची से चिढ़ थी, वह उसकी बीमारी को जानते हुए भी जबरदस्ती उसे दौड़ा रहा था।
परिजनों का कहना है कि लड़की मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी और दूसरे साल की छात्रा थी। कॉलेज में मेडिकल रिपोर्ट जमा की गई थी कि छात्रा को जन्म से ही दिल की बीमारी है, ऐसे में उसे दौड़ भाग और खेल कूद जैसे कार्यक्रमों में शामिल ना किया जाए लेकिन एक शिक्षक ने दबाव डालकर उसे दौड़ने पर मजबूर किया, जिससे उसकी मौत हो गई।
स्थानीय मीडिया के अनुसार घटना 12 अप्रैल को घटित हुई थी। प्रोफेसर द्वारा जबरदस्ती दौड़ने पर मजबूर करने के बाद लड़की अचानक गिर पड़ी और बेहोश हो गई। उसे अस्पताल ले जाया गया, दो दिन बाद उसकी मौत हो गई। घटना के बाद नाम ना बताने की शर्त पर कुछ बच्चों ने चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं।
यह भी पढ़ें : पार्क में चादर ओढ़ कपल ने बनाए ‘शारीरिक संबंध’, भड़क गए लोग
अन्य छात्रों ने बताया कि लड़की के बेहोश होने के बाद उसे तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। इतना ही नहीं, किसी को उसके पास भी नहीं जाने दिया गया। अगर समय रहते उसे बचाने का प्रयास किया होता, तो वह बच सकती थी। परिजनों का आरोप है कि प्रोफेसर ने बच्चों से मछली की डिमांड की थी लेकिन ये लड़की जो मछली लेकर पहुंची, वो मर चुकी थीं। इसी वजह से प्रोफेसर लड़की पर भड़का हुआ था और जानबूझकर परेशान करता था।
यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया स्टार था ये खूंखार जानवर, गायब होने के बाद रो रहा है मालिक; खोजने से डर रहे लोग
जिस कॉलेज में लड़की पढ़ती थी, वहां से इस बात की पुष्टि की गई कि लड़की की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। वहीं जिस प्रोफेसर पर आरोप लगा है, उसने अपनी सफाई में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
4 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
5 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
7 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
9 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
11 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
11 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
11 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines