नई दिल्ली: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जोकि देखने में फूल गोभी जैसी दिखती है। ये फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन A और C जैसे कई सेहतमंद गुणों का भंडार होती है। ब्रोकली को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ब्रोकली सलाद बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और पौष्टिक होती है। ये नाश्ते और स्नैक के लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। साथ ही इसको आप वजन घटाने के दौरान बनाकर खा सकते हैं। इसको आप कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं चटपटी ब्रोकली बनाने की रेसिपी-
ब्रोकली सलाद बनाने की सामग्री-
-3 कप ब्रोकली
-1 प्याज कटा हुआ
-2-3 कली लहसुन
-नमक स्वादानुसार
-रेड चिली फ्लेक्स
-1 बड़ा चम्मच सिरका या नींबू का रस
-3 बड़े चम्मच जैतून का तेल
ब्रोकली सलाद बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक सॉस पैन में थोड़ा पानी डालें।
फिर आप इसमें एक चुटकी नमक और अच्छे से उबाल लें।
इसके बाद आप इसमें ब्रोकली डालकर करीब 2 से 3 मिनट तक ढककर पकाएं।
फिर आप इसको छानकर पानी को अलग कर दें।
इसके बाद आप एक बाउल में प्याज, लहसुन, नमक, चिली फ्लेक्स, तेल और सिरका डालें।
फिर आप इन सारी चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
इसके बाद आप इसमें पकी हुई ब्रोकली डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
अब आपकी पौष्टिक ब्रोकली सलाद बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines