Wedding Offer : शादी चाहे लड़के की हो या लड़की की, अच्छा खासा खर्चा होता है। कई बार तो उधार या लोन लेने की भी नौबत आ जाती है लेकिन एक जगह ऐसी भी है, जहां शादी करने के बदले लाखों रुपये दिए जा रहे हैं। शादी करने के बाद कपल को लाखों रुपये कोई और नहीं बल्कि सरकार दे रही है। आखिर क्या है पूरा मामला आइये जानते हैं।
ये ऑफर दक्षिण कोरिया में है। यहां की सरकार और स्थानीय प्रशासन प्यार करने, शादी करने और बच्चे पैदा करने पर पैसे दे रही है। ये एक तरह की प्रोत्साहन राशि है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई कपल सारी परंपराओं को फॉलो करते हुए शादी करता है तो उसे लगभग 71 लाख रुपये मिल सकते हैं।
ऐसी योजना क्यों?
दरअसल दक्षिण कोरिया में जन्म दर दुनिया में सबसे कम है। यही यहां के प्रसाशन के लिए सबसे अधिक चिंता की बात है। दक्षिण कोरिया में प्रजनन दर गिरकर प्रति महिला 0.72 बच्चे रह गई है। अब सरकार और प्रशासन शादी कर बच्चे पैदा करने वालों को प्रोत्साहन राशि दे रही है। ये पैसे एक साथ या इंस्टॉलमेंट में मिल सकते हैं।
खबरों की मानें तो बुसान शहर में, परिषदों ने पायलट परियोजनाएं शुरू की हैं, जहां 23 से 43 वर्ष की आयु के लोगों को एक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा, जो पार्टनर की तलाश में है। यहां कोई कपल साथ में रहने का निर्णय लेता है तो दोनों को 604 डॉलर दिए जाएंगे। दो परिवार अगर शादी के लिए तैयार हो जाते हैं तो उन्हें 1200 डॉलर दिए जाएंगे।.
यह भी पढ़ें : वाह रे यूपी पुलिस! भाई-बहन को प्रेमी- प्रेमिका बता बीच सड़क पीटा, फिर पार कर दी सारी हदें!
अगर कोई जोड़ा शादी करता है तो 24,000 डॉलर (20 लाख) की बधाई और एक मकान के लिए 36,000 डॉलर (31 लाख) या पांच वर्षों तक 960 डॉलर प्रति माह किराया देने की पेशकश की जा रही है। इस तरह अगर कोई कपल शादी करता है और प्रक्रियाओं, शर्तो का पालन करता है तो उसे 64,000 से 85,000 डॉलर (लगभग 71 लाख) मिल सकता है।
संबंधित खबरें
दिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
3 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
4 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
6 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
9 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
10 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
10 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
10 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines